{"_id":"5b3485634f1c1b603c8b5de8","slug":"saina-nehwal-is-out-of-the-malaysia-open-after-defeat-to-world-no-2-akane-yamaguchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया ओपन: श्रीकांत और सिंधु की आसान जीत, साइना नेहवाल का सफर हुआ समाप्त","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलयेशिया ओपन: श्रीकांत और सिंधु की आसान जीत, साइना नेहवाल का सफर हुआ समाप्त
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार शटलर्स पीवी सिंधु और किदंबी श्रीकांत ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर मलयेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि साइना नेहवाल दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं।
विज्ञापन
ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने मलेशिया की यिंग यिंग ली को 21-8, 21-14 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिन मरीन से होगा। 22 वर्षीया भारतीय शटलर का स्पेनिश के खिलाफ रिकॉर्ड 5-6 का है।
विज्ञापन
वहीं पुरुष सिंगल्स में चौथी वरीय श्रीकांत ने चीनी ताइपे के वांग जू वी को 22-20, 21-12 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। श्रीकांत ने केवल 36 मिनट में चीनी ताइपे के शटलर को मात दी और अपना रिकॉर्ड 3-0 किया। अब क्वार्टरफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला फ्रांस के ब्राइस लेवेरडेज से होगा। बता दें कि भारतीय शटलर ने इस साल ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-22 फ्रांसीसी खिलाड़ी को तीन गेम्स में मात दी थी।
विज्ञापन
दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट साइना नेहवाल को वर्ल्ड नंबर-2 अकाने यामागुची ने केवल 36 मिनट में 21-15, 21-13 से हराकर बाहर कर दिया। जापानी शटलर के खिलाफ सातवें मुकाबले में साइना की यह सीधी छठी हार रही। साइना ने 2014 चीन ओपन में यामागुची को मात देने में सफलता हासिल की थी।