फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal enters in quarter finals of all england open championships

साइना-किदांबी का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Thu, 07 Mar 2019 10:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 07 Mar 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal enters in quarter finals of all england open championships
saina-kidambi

विज्ञापन

भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने संघर्षपूर्ण जीत के साथ गुरुवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साइना ने डेनमार्क की लाइन होमार्क जार्सफेल्ट के खिलाफ शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके 8-21, 21-16, 21-13 से जीत दर्ज की जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एशियाई खेलों के चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 11-21, 21-12 से पराजित किया। यह पिछले तीन मुकाबलों में इंडोनेशिया के खिलाड़ी पर उनकी पहली जीत है। 

विज्ञापन


अगले दौर में साइना का सामना अपनी कड़ी प्रतिद्वंद्वी चीनी ताइपै की ताइ जु यिंग से हो सकता है जिन्होंने इस भारतीय को पिछले 12 मुकाबलों में हराया है। श्रीकांत का सामना विश्व में नंबर एक जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोटा से होगा जिन्होंने पिछले सत्र में पांच अवसरों पर भारतीय को हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले साइना ने बुधवार रात स्काटलैंड की क्रिस्टी गिल्मोर को 35 मिनट में 21-17 21-18 से हराया जबकि श्रीकांत ने फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को एकतरफा मुकाबले में 21-13 21-11 से शिकस्त दी थी। 

पुरूष एकल में बी साई प्रणीत केवल 35 मिनट में एनजी का लोंग एंगस से 12-21, 17-21 से हार गये। यह हांगकांग के विश्व में 15वें नंबर के खिलाड़ी के हाथों तीसरी हार है। समीर वर्मा को पहला गेम जीतने के बावजूद पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ 21-16 18-21 14-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को भी शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद 21-16 26-28 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

सिक्की और चोट के बाद वापसी कर रहे प्रणव जैरी चोपड़ा की मिश्रित युगल जोड़ी को भी चांग टेक चिंग और एनजी विंग युंग की हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ 21-23 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी ओयु शुआन्यी और रेन शियांग्यु की चीन की जोड़ी के खिलाफ 19-21 21-16 14-21 से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed