फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal becomes national champion after beat pv sindhu

सिंधू को हराकर साइना फिर बनी राष्ट्रीय चैंपियन, सौरभ की खिताबी हैट्रिक

Sat, 16 Feb 2019 06:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal becomes national champion after beat pv sindhu
saina nehwal and pv sindhu

साइना नेहवाल ने पी वी सिंधू को सीधे गेमों में हराकर 83वीं योनेक्स सनराइज सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब बरकरार रखा। तीन बार की चैंपियन साइना ने अपने शानदार स्मैश का पूरा इस्तेमाल करते हुए दो बार की विजेता सिंधू को 21-18, 21-15 से मात दी। 

विज्ञापन


पिछली बार नागपुर में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भी 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने सिंधू को हराया था। उसने 2016 रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल के फाइनल में भी मात दी थी। 
विज्ञापन


इससे पहले सौरभ वर्मा ने युवा लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर लगातार तीसरी बार सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय खिताब जीत लिया। इससे पहले 2011 और 2017 में खिताब जीत चुके सौरभ ने एशियाई जूनियर चैंपियन 17 बरस के लक्ष्य को 21-18, 21-13 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर राष्ट्रीय फाइनल्स में यह उनका दूसरा मुकाबला था। सौरभ ने 2017 में भी जीत दर्ज की थी। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त प्रणाव जेरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एम आर और श्लोक रामचंद्रन को 21-13, 22-20 से हराकर पुरूष युगल खिताब जीता। प्रणाव का यह तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। 

पुरूष एकल फाइनल में मुकाबला बराबरी का था क्योंकि दोनों खिलाड़ी काफी आक्रामक खेल रहे थे। पहले 12 अंक तक स्कोर बराबर रहा। लक्ष्य ने बाद में पांच अंक लेकर स्कोर 11-6 कर दिया। 

ब्रेक के बाद सौरभ ने वापसी करते हुए अंतर 11-12 का किया और फिर बढत बना ली। लक्ष्य के कमजोर रिटर्न का फायदा उठाकर सौरभ ने पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में सौरभ ने 3-0 की बढत बना ली लेकिन उसकी सहज गलतियों के दम पर लक्ष्य ने वापसी करके स्कोर 4-4 कर लिया। 


ब्रेक तक सौरभ ने फिर वापसी करके 11-7 की बढत बनाई जब लक्ष्य का स्मैश नेट के भीतर चला गया।  सौरभ को 20-11 पर मैच प्वाइंट मिला। शटल नेट के भीतर जाने से पहले लक्ष्य ने दो मैच अंक बचाये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed