{"_id":"5e34482f8ebc3e680f4c2bb5","slug":"sai-praneeth-kidambi-srikanth-to-lead-indian-challenge-for-asia-team-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई टीम चैंपियनशिपः किदांबी-प्रणीत करेंगे पुरुष टीम की अगुआई","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशियाई टीम चैंपियनशिपः किदांबी-प्रणीत करेंगे पुरुष टीम की अगुआई
Sat, 01 Feb 2020 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एशियाई टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए पुरुषों की मजबूत टीम उतारी है। महिला वर्ग में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु की गौरमौजूदगी में अश्मिता चाहिला और माल्विका बंसोड़ के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
विज्ञापन
साइना और सिंधु ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर ध्यान देने के लिए 11 से 16 फरवरी तक फिलीपींस के मनीला में होने वाली इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। हैदराबाद में 2016 में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुषों की टीम की अगुआई विश्व चैंपियनशिप के कांस्य विजेता बीसाई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत करेंगे।
विज्ञापन
टीम:
पुरुष : बीसाई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, शुभंकर डे, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन।
विज्ञापन
महिला : अश्मिता चाहिला, अकर्षि कश्यप, मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद, अश्विनी भट्ट, शिखा गौतम, रितुपर्णा पांडा और के मनीषा।