फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV sindhu to play in Semi final At rio

साक्षी ने दिलाया मेडल, सिंधू और बबीता फोगट के पास आज इतिहास रचने का मौका

Thu, 18 Aug 2016 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
PV sindhu to play in Semi final At rio
पीवी सिंधू - फोटो : getty

साक्षी मलिक की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सबकी नजर बैडमिंटन में पीवी सिंधू पर टिकी हैं जो आज फाइनल के लिए मुकाबला करेंगी। यह मुकाबला शाम 5:50 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन


बैडमिंटन के अलावा भारत की ओर से कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी चुनौती पेश करेगा। 

बैडमिंटन में पीवी सिंधू के लिए आगे की राह थोड़ी आसान हो गई है क्योंकि साक्षी मलिक ने पदक जीतकर उन पर दबाव थोड़ा कम कर दिया है। बृहस्पतिवार को सिंधू सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकूहारा का सामना करेंगी। इस मैच में जीत के साथ उनके नाम भी पदक तय हो जाएगा।
विज्ञापन


हैदराबाद की सिंधू ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की वैन यिहान को बेहद कडे़ मुकाबले में 22-20, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। सिंधू ने अपने पहले ही ओलंपिक खेल के क्वार्टर फाइनल में 2012 के लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता यिहान को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो में सिंधू ने नायाब डिफेंस के अलावा आक्रामक खेल दिखा रही हैं। उनका अगला मुकाबला जापान की ओकूहारा से होगा जो एक समय दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। ओकूहारा की सबसे बड़ी कामयाबी इस साल महिला वर्ग का ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का खिताब है। अभी तक 11 खिताब उनके नाम हो चुके हैं।

दूसरी ओर, शानदार खेल दिखा रही सिंधू ने इस साल सिर्फ मलेशिया ओपन जीता है। वह इस साल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई थीं। सिंधू मलेशिया ओपन में खिताब जीतने के अलावा इस साल किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी हैं। ऐसे में उनके पास ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का बड़ा चांस है।

कुश्ती में साक्षी की बहन आज पेश करेंगी चुनौती

PV sindhu to play in Semi final At rio
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो

रियो में हो रहे 31वें ओलंपिक खेलों में आज भारत बैडमिंटन के अलावा कुश्ती में भी अपनी चुनौती पेश करेगा। आज ही कुश्ती के महिला वर्ग में भारत की बबीता कुमारी 53 किलो भार वर्ग में उतरेंगी। यह मुकाबला 6:30 बजे शुरू होगा।

बबीता कुमारी ने साल 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और साल 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने साल 2012 में विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत रखा है।

इसके अलावा एथलेटिक्स में भी भारत की चुनौती रहेगी। पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में अरोकिया राजीव, कुंहु मुहम्मद पी, धरुन अय्यसामी, मोहन कुमार राजा और ललित माथुर में रात 8:10 बजे हिस्सा लेंगे।

जबकि महिलाओं की 4 गुणा 40 0मीटर रिले में भी पूवम्मा राजू एम, अनिल्दा थॉमस, जिस्ना मैथ्यू, अश्विनी अकुंजी और देबश्री मजूमदार की चुनौती शाम 7:50 बजे पेश करेंगी। 

दूसरी ओर,  शॉटपुट में इंदरजीत सिंह शाम 6: 25 बजे ट्रैक पर उतरेंगे।

गोल्फ (महिला) में अदिति अशोक का मुकाबला शाम 4:00 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed