फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu Lakshya Sen will lead the challenge in Sudiraman Cup Gayatri-Trisa pair withdrew from the tournament

Sudiraman Cup: सुदिरमन कप में सिंधू-सेन करेंगे चुनौती की अगुआई, गायत्री-त्रिसा की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

Tue, 15 Apr 2025 10:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Apr 2025 10:25 PM IST
सार

शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल त्रिसा और गायत्री कंधे की चोट से उबर रही हैं। पिछले साल इस जोड़ी ने 22 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था जबकि इस साल वह पांच टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। 

विज्ञापन
PV Sindhu Lakshya Sen will lead the challenge in Sudiraman Cup Gayatri-Trisa pair withdrew from the tournament
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

गायत्री गोपीचंद और त्रिसा की जोड़ी चोट के कारण चीन के जियामेन में होने वाले सुदिरमन कप में हिस्सा नहीं लेगी। महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष एकल में लक्ष्य सेन 27 अप्रैल से चार मई तक होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय नेतृत्व की अगुआई करेंगे। 
विज्ञापन


शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल त्रिसा और गायत्री कंधे की चोट से उबर रही हैं। पिछले साल इस जोड़ी ने 22 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था जबकि इस साल वह पांच टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। जोड़ी ने पिछले साल सैयद मोदी टूर्नामेंट जीता था और इसके अलावा दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंची थी। उनकी अनुपस्थिति में प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा महिला युगल में उतरेंगी। उनका नाम 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


भारत को ग्रुप डी में पूर्व चैंपियन इंडोनेशिया, दो बार के उपविजेता डेनमार्क और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी भी चोट से फिट होकर वापसी कर रहे हैं। चिराग में मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में चोट लगी थी। सेन के अलावा पुरुष एकल में एच एस प्रणय होंगे। महिला एकल में सिंधू के अलावा दुनिया की 45वें नंबर की अनुपमा उपाध्याय भी होंगी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed