फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu and Saina Nehwal wants to win All England Badminton championship 2019

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खिताब के 18 साल के सूखे को खत्म करने उतरेंगे सिंधु, साइना

Tue, 05 Mar 2019 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu and Saina Nehwal wants to win All England Badminton championship 2019
साइना नेहवाल और पीवी सिंधु

कड़े ड्रा के बावजूद भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल बुधवार से शुरू हो रही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारत के खिताब के लगभग दो दशक लंबे इंतजार को खत्म करने के इरादे से उतरेंगी। सिंधु और साइना के मेंटर तथा मौजूदा मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद 2001 में ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने वाले पिछले भारतीय खिलाड़ी थे।

विज्ञापन


विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 32 में शामिल खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में जगह मिलती है और भारत के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को इस बार वरीयता दी गई है। सिंधु और साइना के अलावा पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत को सातवीं वरीयता मिली है।
विज्ञापन


ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पांचवीं वरीय सिंधु इस 10 लाख डालर इनामी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया की दुनिया की दूसरे नंबर की पूर्व खिलाड़ी सुंग जी ह्युन के खिलाफ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और आठवीं वरीय साइना को पहले दौर में स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से भिड़ना है। साइना ने क्रिस्टी के खिलाफ अपने अब तक के सभी छह मुकाबले जीते हैं जबकि सिंधू ने सुंग जी के खिलाफ पिछले 14 मुकाबलों में आठ जीत दर्ज की हैं जबकि छह बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सुंग जी ने पिछले साल तीन मैचों में सिंधु को दो बार हराया और अगर यह भारतीय खिलाड़ी पहले दौर का मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो दूसरे दौर में उन्हें रूस की येवगेनिया कोसेतस्काया और हांगकांग की च्युंग एनगान यी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ना होगा।

क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की तीसरी वरीय युवा खिलाड़ी चेन यूफेई से हो सकता है। साइना भारत की मौजूदा खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जो ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। वह यहां 2015 में उप विजेता रही थी।

साइना ने सत्र की अच्छी शुरुआत करते हुए जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता और फिर सिंधू को हराकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। इस भारतीय खिलाड़ी को दूसरे दौर में डेनमार्क की लाइन होमार्क जार्सफेल्ड और चीन की काइ यानयान के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ना होगा और अगर वह इसमें जीत दर्ज करती हैं तो उनका सामना ताइ जू यिंग से हो सकता है जिनके खिलाफ उन्होंने लगातार 12 मैच गंवाए हैं।

चीनी ताइपे की ताइ जू ने साइना के खिलाफ 14 मुकाबले जीते हैं और पांच गंवाए हैं।

पुरुष एकल

PV Sindhu and Saina Nehwal wants to win All England Badminton championship 2019

पुरुष एकल में श्रीकांत पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज से भिड़ेंगे जबकि फार्म में चल रहे समीर वर्मा अपने अभियान की शुरुआत पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ करेंगे।

वर्ष 2018 में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीकांत मलेशिया और इंडोनेशिया में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे और वह ऑल इंग्लैंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। विश्व टूर फाइनल्स के नाकआउट में पहुंचे समीर मौजूदा सत्र की अपनी पहली बीडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

अन्य भारतीयों में बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय पहले दौर में आमने सामने होंगे। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को पहले दौर में शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी से खेलना है जबकि मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम का सामना रूस की एकतेरिना बोलोतोवा और एलिना देवलेतोवा से होगा।

पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को पहले दौर में चीन के ओयु शुआनयी और रेन शियांग्यू की चीन की जोड़ी से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed