सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिपः सिंधु क्वार्टर फाइनल में, चोटिल समीर बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को नागपुर की मालविका बसोंद पर सीधे गेम में आसान जीत के साथ महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उधर साइना नेहवाल के कोर्ट की असमान सतह के कारण खेलने से इनकार करने के कारण तीन मैचों का नए सिरे से कार्यक्रम तय किया गया।
पूर्व चैंपियन सिंधु ने दक्षिण एशियाई अंडर-21 चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता मालविका को 21-11, 21-13 से हराया। पुरुष एकल में शीर्ष वरीय समीर वर्मा को असम बैडमिंटन अकादमी कोर्ट पर आर्यमन टंडन के खिलाफ एड़ी की चोट के कारण 21-16, 1-8 के स्कोर पर मैच छोड़ना पड़ा।
वर्मा के बाद साइना ने कोर्ट पर कदम रखा। उनका मुकाबला प्री क्वार्टर फाइनल में श्रुति मंधाना से था लेकिन उन्होंने कोर्ट का निरीक्षण करने के बाद तुरंत ही स्पष्ट कर दिया कि ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप करीब है और वह इस असमान सतह वाले कोर्ट पर खेलकर जोखिम नहीं उठाना चाहती है।
पिछले साल की तरह इस बार भी विश्व और घरेलू रैंकिंग के शीर्ष आठ खिलाड़ियों को सीधे एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है। सिंधु को भी सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया था और इस तरह से उन्होंने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
मालविका ने अच्छी शुरुआत की तथा शुरू में 4-0 की बढ़त बनाई। सिंधु ने हालांकि जल्द ही स्कोर बराबर किया और फिर ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। इसके बाद भी उन्होंने जूनियर खिलाड़ी को लगातार गलतियां करने के लिए मजबूर किया। सिंधु ने 19-11 के स्कोर पर दो करारे स्मैश जमाकर यह गेम अपने नाम किया।
दूसरे गेम में सिंधु शुरू से ही हावी हो गईं और उन्होंने 9-2 से बढ़त हासिल कर ली। सिंधु ब्रेक तक 11-4 से आगे थी। इसके बाद मालविका ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन इस बीच वह गलतियां भी करती रही और आखिर में सिंधु ने 35 मिनट में मैच अपने नाम कर दिया।
मैदान में कई जगह से उखड़ गई थी लकड़ी
जिस कोर्ट पर खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया उसी पर सिंधू ने मैच खेला था। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव उमर राशिद ने तीन प्री क्वार्टर फाइनल मैचों ने खिलाड़ियों से बातचीत के बाद साइना, कश्यप और प्रणीत के मैचों को शाम के सत्र में करवाने का फैसला किया। साइना के पति और पुरुष एकल खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने कहा कि सिंधु के खेलने के बाद मैदान में कई जगह लकड़ी का हिस्सा बाहर आ गया था। बाद में मैदान को दुरुस्त किया गया।
03: खिलाड़ियों साइना, कश्यप और बी साई प्रणीत के मैचों का कार्यक्रम मैदान खराब होने से बदलना पड़ा
08: शीर्ष एकल रैंकिंग के खिलाड़ियों को सीधे प्री क्वार्टर में जगह दी गई है
सौरभ वर्मा और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में
सिंधु के अलावा चौथी वरीय असम की अश्मिता चालिहा, तीसरी वरीय श्रीयांशी परदेसी, रिया मुखर्जी, आकर्षि कश्यप, नेहा पंडित और वैष्णवी भाले भी अंतिम आठ में पहुंच गईं। पुरुष एकल में पूर्व सौरभ वर्मा, लक्ष्य सेन, कौशल धर्मेएर, हर्षील दानी और बोधित जोशी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सौरभ वर्मा ने कार्तिक जिंदल को 21-8, 21-15 से जीत हासिल की। लक्ष्य ने अंसल यादव को 221-11, 21-8, और हर्षील ने चौथी वरीय शुभंकर डे को 21-15, 21-17 से मात दी।
अर्जुन-श्लोक की जोड़ी अंतिम 4 में
युगल में शीर्ष वरीय अर्जुन एमआर और श्लोक रामचंद्रन ने रोहन कपूर और सौरभ वर्मा को 21-11, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अन्य क्वार्टर फाइनल में प्रणव जेरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी ने रूपेश कुमार और वी दीजू की अनुभवी जोड़ी को 21-8, 18-21, 22-20 से हराया। अरुण जॉर्ज और संयम शुक्ला एवं कृष्ण प्रसाद जी और ध्रुव कपिला सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।