{"_id":"5b362d474f1c1b5d748b77b5","slug":"pv-sindhu-and-k-srikanth-enters-in-semifinal-of-malaysia-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु ने किया कमाल, ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मरीन को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधु ने किया कमाल, ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मरीन को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने शुक्रवार को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मरीन को सीधे सेटों में 22-20, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसके अलावा भारत के दिग्गज पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल का टिकट कटाया। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल के रजत पदक विजेता ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के ब्राइस लेवर्डेज को सीधे गेम में 21-18, 21-14 से पराजित किया।
विज्ञापन
सिंधु ने 53 मिनट तक चले मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन मरीन को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। दोनों ही शटलरों ने पहले गेम में एक-दूसरे के बैकहैंड पर निशाना साधा और लाभ उठाने की कोशिश की। एक समय सिंधु ने 18-15 की बढ़त बनाई थी, लेकिन तभी मरीन ने जोरदार वासी की और लगातार पांच अंक लेते हुए स्कोर 20-18 से अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन
सिंधु ने भी हिम्मत नहीं हारी और दो मैच प्वाइंट बचाए। मरीन ने भी कुछ गलतियां करके पहला गेम सिंधु को जिताया। दूसरे गेम में सिंधु एकतरफा अंदाज में मरीन पर हावी रही। उन्होंने 13-6 से स्कोर अपने पक्ष में कर रखा था।
विज्ञापन
स्पेनिश शटलर ने हिम्मत नहीं हारी और जोरदार वापसी करते हुए अंतर 14-15 कर दिया। सिंधु ने अपनी बढ़त जरूर बरकरार रखी, लेकिन मरीन ने फिर वापसी करते हुए अंतर 19-20 कर दिया। हालांकि, सिंधु ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। अब सेमीफाइनल में सिंधु का मैच वर्ल्ड नंबर-1 ताई जू यिंग से शनिवार को होगा।
चौथी वरीय गुंटुर के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला मात्र 39 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले श्रीकांत ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भी लेवर्डे को शिकस्त दी थी। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब श्रीकांत का सामना 2015 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता केंतो मोमोता से होगा।
मोमोता पर कैसीनो में जुआ खेलने के चलते जापानी बैडमिंटन संघ ने एक साल का प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। उन्होंने पिछले साल मकाऊ ओपन और डच ओपन जीता था और कनाडा ओपन के फाइनल में पहुंचे थे।