{"_id":"5db4882d8ebc3e012c6549db","slug":"match-report-of-french-open-semifinal-of-satviksairaj-rankireddy-and-chirag-setty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी -चिराग शेट्टी की जोड़ी पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी -चिराग शेट्टी की जोड़ी पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में
Sun, 27 Oct 2019 06:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Oct 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : ट्विटर
भारतीय पुरुष बैडमिंटन डबल्स की जोड़ी चिराग शेट्टी और स्वास्तिक साईराज रंकीरेड्डी ने शनिवार को हुए एक मुकाबले में फ्रेंच ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान की जोड़ी हिरोयूकी एंडो और यूता वातनाबे को सीधे सेटों में 21-11, 25-23 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
भारतीय जोड़ी ने शुरू से ही गेम पर पकड़ मजबूत कर ली और आसानी से पहला सेट जीत लिया। दूसरे गेम में जापानी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ा मुकाबला दिया लेकिन भारतीय जोड़ी किसी तरह इस गेम को जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु क्वॉर्टर फाइनल के अपने मैचों को हारकर फ्रेंच ओपन से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। सिंधु को ताइवान की ताई जू यिंग ने हराया जबकि साइना नेहवाल को साउथ कोरिया की ऐन से यंग ने हराया था।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को किदांबी श्रीकांत को भी फ्रेंच ओपन के पुरुष सिंगल्स मुकाबले में ताइवान के चोई तिएन चेन से 21-15, 7-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा परुपल्ली कश्यप को फर्स्ट राउंड के मैच में हॉन्ग कॉन्ग के एनजी का लॉन्ग ऐंगस से 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा था।