फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malvika Bansod and Mithun Manjunath clinch singles title at All India Senior Ranking tournament

All India Senior Ranking tournament: मालविका और मिथुन ने जीता सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब

Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
सार

मालविका बंसोड़ और मिथुन मंजूनाथ ने अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला और पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ और आठवीं वरीय मिथुन मंजूनाथ ने गुरुवार को यहां टूर्नामेंट में सीधे गेमों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Malvika Bansod and Mithun Manjunath clinch singles title at All India Senior Ranking tournament
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मालविका बंसोड़ और मिथुन मंजूनाथ ने अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला और पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ और आठवीं वरीय मिथुन मंजूनाथ ने गुरुवार को यहां टूर्नामेंट में सीधे गेमों में जीत दर्ज की। रोहन कपूर और संजना संतोष की मिश्रित युगल जोड़ी ने लगातार दूसरे साल इस खिताब को अपने नाम किया।

विज्ञापन


मालविका ने महिला एकल के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और पिछले सप्ताह सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट की विजेता रही आकर्षि कश्यप को 42 मिनट में 21-15, 21-9 से हराया। मिथुन ने विश्व जूनियर के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी आदित्य जोशी को 21-15, 21-4 से मात देकर पुरुष एकल का खिताब जीता। आदित्य ने क्वालीफाइंग से फाइनल तक पहुंच कर अपने खेल से सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन


वहीं पिछले सप्ताह चेन्नई चरण की विजेता कपूर और संजना की वाइल्ड कार्डधारी जोड़ी ने ध्रुव रावत और शिखा गौतम की जोड़ी को 33 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-13 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला युगल के फाइनल में सिमरन सिंह और खुशी गुप्ता की जोड़ी ने तेलंगाना की वेन्नाला के और श्रियांशी वालिशेट्टी को 21-16, 21-13 ने हराकर अपना पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता। पुरुष युगल के खिताबी मुकाबले में कृष्ण प्रसाद गागरा और विष्णुवर्धन गौड़ पी। की जोड़ी ने केरल के रविकृष्ण पीएस और शंकरप्रसाद उदयकुमार की जोड़ी को 21-9, 21-12 से शिकस्त दी।

लंदन ओलंपिक (2012) की पदक विजेता साइना नेहवाल ने पुरस्कार वितरण समारोह में चैंपियन खिलाड़ियों के बीच कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed