फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Open 2018: Saina Nehwal beats Hong Kongs Yip Pui Yin and enters in 2nd round

मलेशिया ओपन 2018: साइना ने पार की पहली बाधा, हांगकांग की यिप को दी कारारी शिकस्त

Wed, 27 Jun 2018 02:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
Malaysia Open 2018: Saina Nehwal beats Hong Kongs Yip Pui Yin and enters in 2nd round
साइना नेहवाल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल ने मलेशिया ओपन में अपने दौर की बाधा पार कर ली। दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने मंगलवार को शुरुआती मुकाबले में हांगकांग की यिप पुई यिन को आसानी से 21-12, 21-16 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने यह मुकाबला 42 मिनट में अपने नाम किया। हैदराबादी खिलाड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। हालांकि उन्हें कठिन ड्रॉ में रखा गया है। दूसरे दौर में साइना का सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। इंडोनेशिया मास्टर्स की उपविजेता साइना अगले दौर में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगी।  
विज्ञापन


वहीं,  पुरुष एकल में समीर वर्मा को पहले ही मुकाबले में इंडोनेशिया के टॉमी सुर्गियतो के हाथों 13-21, 5-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी भी चीन के ही जिटिंग और डु यूई की जोड़ी से 9-21, 10-21 से हार कर बाहर हो गई। बता दें कि एक माह के ब्रेक के बाद राष्टमंडल खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत गुरुवार को कोर्ट पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed