फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   lakshya and harshil qualify in quarter final at senior national badminton championship

लक्ष्य-हर्षील सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Wed, 13 Feb 2019 04:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
lakshya and harshil qualify in quarter final at senior national badminton championship
badminton

युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों लक्ष्य सेन और हर्षील दानी ने विपरीत हालात में जीत के साथ बुधवार को यहां 83वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


पिछले साल एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण और विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य ने पश्चिम बंगाल के अरिंताप दासगुप्ता को एकतरफा मुकाबले में 21-10 21-10 से हराया। उन्होंने तीसरे दौर में विपुल सैनी को 21-14 21-13 से हराया था।
विज्ञापन


पिछले साल घाना अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने वाले हर्षील को एक अन्य मैच में कार्तिकेय को 16-21 21-18 21-8 से हराने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने इसके पहले सातवें वरीय बलराज काजला को 21-14 21-15 से हराकर आसान जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चैंपियन सौरभ वर्मा और रितुपर्णा दास भी सीधे गेम में जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। सौरभ ने मुनावर मोहम्मद के खिलाफ 21-13 21-14 की आसान जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने कड़े मुकाबले में आठवें वरीय जगदीश के को 18-21 21-11 21-15 से हराया था।


रितुपर्णा ने नमिता पठानिया को 21-10 21-7 से हराकर महिला एकल के अंतिम 16 में जगह बनाई। उन्होंने सलोनी कुमारी को तीसरे दौर में 21-14 21-15 से हराया था।  पुरुष एकल में राहुल यादव सी, अलाप मिश्रा, आर्यमान टंडन, कौशल धरमवीर और रोहित यादव सी भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। महिला एकल में मालविका बंसोड़, वैदेही चौधरी, वैष्णवी भाले, नेहा पंडित, श्रुति मुंदादा, रुशाली जी और दीपशिखा ने भी अंतिम 16 में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed