{"_id":"57b415914f1c1ba2506eb76d","slug":"kidambi-srikanth-to-take-on-lin-dan-for-semifinal-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इतिहास रचने के लिए श्रीकांत को आज करना होगा सबसे बड़ा उलटफेर ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इतिहास रचने के लिए श्रीकांत को आज करना होगा सबसे बड़ा उलटफेर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में किदांबी श्रीकांत भी इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं लेकिन इसके लिए उन्हें बुधवार को बैडमिंटन के सबसे महान खिलाड़ी को हराना होगा। अगर वह यह मैच जीतते हैं तो भारत के लिए यह इतिहास हो जाएगा।
विज्ञापन
बैडमिंटन स्पर्धा में पुरुष एकल में एकमात्र भारतीय किदांबी श्रीकांत का बुधवार को क्वार्टर फाइनल में दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन डेन से मुकाबला होगा। डेन बैडमिंटन इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं। उनकी सफलता ही उनकी कहानी कहता है।
विज्ञापन
श्रीकांत और डेन के बीच यह मुकाबला आज शाम भारतीय समयानुसार 5.50 बजे शुरू होगा।
चीन में बेहद लोकप्रिय 32 साल के लिन डेन 2 बार के ओलंपिक चैंपियन (बीजिंग 2008 और लंदन 2012) होने के साथ ही 6 बार के ऑल इंग्लैंड चैंपियन और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने बैडमिंटन के सभी 9 मेजर खिताब जीतने का कारनामा किया है।
विज्ञापन
जबकि दुनिया में 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत उलटफेर के लिए जाने जाते हैं। दो साल पहले चाइना ओपन सुपर सीरीज जीत चुके श्रीकांत ने फाइनल में लिन डेन को ही हराया था।
श्रीकांत ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के योर्गेनसन को सीधे गेमों में 21-19, 21-19 से पराजित कर बाहर का रास्ता दिखाया। इस जीत के साथ योर्गेनसन के खिलाफ श्रीकांत का रिकॉर्ड दो-दो हो गया है।
पिछले साल उन्होंने डेनमार्क के विक्टर एकिल्सन को हराकर स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड भी जीता था।
लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे कश्यप
पी कश्यप
- फोटो : getty
श्रीकांत पुरुष वर्ग में भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
2012 में हुए लंदन ओलंपिक में पारूपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। इस बार महिला एकल में पीवी सिंधू भी बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
2012 में हुए लंदन ओलंपिक में पारूपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। इस बार महिला एकल में पीवी सिंधू भी बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।