{"_id":"5b618cb94f1c1b9d3e8b482f","slug":"kidambi-srikanth-enters-in-pre-quarter-final-of-world-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : श्रीकांत और सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : श्रीकांत और सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : BAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा पीवी सिंधु ने ने भी प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व नंबर-6 श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्पेन के पाब्लो एबियान को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-15, 12-21, 21-14 से मात दी। भारतीय शटलर ने यह मुकाबला एक घंटे और दो मिनट के बाद जीता।
विज्ञापन
श्रीकांत का अब अगले दौर में मुकाबला मलयेशिया के डारेन लीव से होगा। श्रीकांत ने धीमी शुरुआत की और पहले गेम के हाफ टाइम तक 11-9 की बढ़त बनाई। फिर उन्होंने अगले 18 मिनट में पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
सिंधु को पहले राउंड में बाय मिला था और दूसरे दौर के मैच में भी उन्होंने आसान जीत दर्ज की। भारतीय शटलर ने महिला सिंगल्स के मुकाबले में इंडोनेशिया की फितरियानी को 21-14, 21-9 से हराया। 23 वर्षीया सिंधु का अगला मुकाबला कोरिया की सुंग जी ह्यून से होगा।
विज्ञापन
श्रीकांत पहले गेम की जीत का कमाल दूसरे गेम में जारी नहीं रख सके और पाब्लो उन पर पूरी तरह हावी हो गए। दूसरे गेम के हाफ टाइम तक पाब्लो ने 11-7 की बढ़त बना रखी थी। पाब्लो दूसरे हाफ में अपने पूरे रंग में दिखे और देखते ही देखते 10 अंक हासिल किए जबकि श्रीकांत सिर्फ 5 अंक ही हासिल कर सके। इस तरह दूसरे गेम में पाब्लो ने 21-12 से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
तीसरे व अंतिम गेम में दोनों शटलर्स के बीच शुरुआत में जोरदार संघर्ष देखने को मिला। हालांकि, श्रीकांत ने आक्रमकता अपनाई और पाब्लो को बिना कोई मौका दिए मुकाबला 21-14 से अपने नाम किया।