फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kapila-Crasto Indians pair reached pre-quarter finals of Asian Badminton Championship match results

Asian Championship: कपिला-क्रास्टो की जोड़ी प्री क्वाटर्र फाइनल में पहुंची, मलेशियाई जोड़ी को हराया

Tue, 08 Apr 2025 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

ध्रुव और क्रास्टो की अगली भिड़ंत ताइवान की वेई ये और निकोल गोंजालेंज चैन की जोड़ी के साथ होगी। मिश्रित युगल में भारत की तीन अन्य जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Kapila-Crasto Indians pair reached pre-quarter finals of Asian Badminton Championship match results
ध्रुव-क्रास्टो की जोड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की मिश्रित जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में मलयेशिया के हू पेंग रोन और सू यिन चेंग को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय जोड़ी ने 51 मिनट चले मुकाबले में 15-21, 21-12, 21-11 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


ध्रुव और क्रास्टो की अगली भिड़ंत ताइवान की वेई ये और निकोल गोंजालेंज चैन की जोड़ी के साथ होगी। मिश्रित युगल में भारत की तीन अन्य जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियथ को तीसरी वरीयता की मलयेशियाई जोड़ी सून हुआत गोह और शेवन जेमी लेई ने हराया। असीथ सूर्या और अमरुथा भी मलयेशियाई प्रतिद्वंद्वी से 9-21, 11-21 हार गए। रोहन कपूर और रुतविका शिवानी ने 56 मिनट चले मुकाबले में 21-18, 17-21, 17-21 से मिली हार के पहले कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed