फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian Women Shuttler PV Sindhu Enter Quarter final of Malaysia Masters after defeating Sim yu jin

Malaysia Masters: सिंधू ने कड़े मुकाबले में यू जिन को हराया, महिला सिंगल्स वर्ग के क्वाटर्र फाइनल में पहुचीं

Thu, 23 May 2024 03:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 23 May 2024 03:59 PM IST
सार

पिछले साल अक्टूबर में लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए हैदराबाद की 28 साल की सिंधू शीर्ष फॉर्म हासिल करने में नाकाम रही हैं। पांचवीं वरीय सिंधू अगले दौर में शीर्ष वरीय हेन युई से भिड़ेंगी।

विज्ञापन
Indian Women Shuttler PV Sindhu Enter Quarter final of Malaysia Masters after defeating Sim yu jin
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सिंधू ने दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में कोरिया की सिम यू जिन को तीन गेम में हराया। यू जिन के खिलाफ सिंधू की यह तीसरी जीत है। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 59 मिनट तक चला जिसमें दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी 34वीं रैंकिंग की खिलाड़ी पर भारी पड़ी। 
विज्ञापन

सिंधू ने पिछड़कर की वापसी 
सिंधू ने मुकाबले में धीमी शुरुआत की और पहले गेम में 3-7 से पिछड़ गईं। भारतीय खिलाड़ी हालांकि वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाने में सफल रही और फिर लगातार सात अंक के साथ पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। यू जिन ने ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाई और खेल दोबारा शुरू होने पर 14-10 से आगे हो गईं। कोरिया की खिलाड़ी ने अगले नौ में से सात अंक जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा। निर्णायक गेम में यू जिन ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बनाई। सिंधू ने स्कोर 6-6 किया और फिर 13-9 की बढ़त बनाई। उन्होंने 16-14 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू का सामना अब हेन युई से होगा
पिछले साल अक्टूबर में लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए हैदराबाद की 28 साल की सिंधू शीर्ष फॉर्म हासिल करने में नाकाम रही हैं। पांचवीं वरीय सिंधू अगले दौर में शीर्ष वरीय हेन युई से भिड़ेंगी। चीन की इस खिलाड़ी ने पिछले महीने निंग्बो में एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू को हराया था। पिछला खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन में जीतने वाली सिंधू का दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। भारतीय खिलाड़ी ने हेन युई के खिलाफ छह में से पांच मुकाबले जीते हैं। 
विज्ञापन

डबल्स वर्ग में भारत को मिली निराशा 
अन्य मुकाबलों में मिक्स्ड डबल्स में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी को चेन टैंग जेइ और टोह ई वेई की मलेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर को पियर्ली टेन और थिनाह मुरलीधरन की मलेशिया की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ महिला डबल्स में 17-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed