फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian shuttlers were handed challenging draws for the World Badminton Championships Sen to face Shi Yu Qi

World Championships: बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारतीयों को मिला कठिन ड्रॉ, युकी के खिलाफ खेलेंगे लक्ष्य

Wed, 13 Aug 2025 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

लक्ष्य और शी इससे पहले चार मुकाबलों में भिड़े हैं जिसमें चीन के खिलाड़ी ने तीन जीते और एक गंवाया है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य पिछले साल पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में हार के बाद से लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian shuttlers were handed challenging draws for the World Badminton Championships Sen to face  Shi Yu Qi
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत 25 अगस्त से होगी और इसके लिए बुधवार को ड्रॉ की घोषणा की गई। भारतीय खिलाड़ियों को कठिन ड्रॉ मिला है जिसमें लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी युकी के खिलाफ करेंगे। लक्ष्य और शी इससे पहले चार मुकाबलों में भिड़े हैं जिसमें चीन के खिलाड़ी ने तीन जीते और एक गंवाया है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य पिछले साल पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में हार के बाद से लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

रैंकिंग में 21वें स्थान पर खिसक गए हैं लक्ष्य 
विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता अल्मोड़ा के 23 वर्षीय लक्ष्य विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर खिसक गए हैं। वह मौजूदा सत्र में सिर्फ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में केवल क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाए हैं। लक्ष्य ने अपनी क्षमता की झलक दिखाई है लेकिन इस सत्र में महत्वपूर्ण मैचों में उन्हें जीत हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा है। पुरुष एकल के एक अन्य कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पहले दौर में निचली रैंकिंग वाले फिनलैंड के जोकिम ओल्डोर्फ के खिलाफ खेलेंगे लेकिन दुनिया के 34वें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी का दूसरे दौर में सामना विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू के लिए शुरुआती दौर में आसान परीक्षा
महिला एकल में टूर्नामेंट की सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी और पांच बार की पदक विजेता पीवी सिंधू के लिए पहले दौर का मुकाबला अपेक्षाकृत आसान है। वह अपने अभियान की शुरुआत बुल्गारिया की विश्व की 66वें नंबर की खिलाड़ी कालोयाना नलबांटोवा के खिलाफ करेंगी। पिछले कुछ समय से फॉर्म के लिए जूझ रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और 2019 की चैंपियन सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी से भिड़ सकती हैं। दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू के लिए इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में बाई मिली है। दूसरे दौर में उनका सामना हमवतन हरिहरन अम्साकरुनन और रूबेन कुमार तथा लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान की चीनी ताइपे की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी से हो सकता है। केंग और चांग का भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 6-2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed