{"_id":"69183b25c639609262081ea3","slug":"indian-shuttler-lakshya-sen-fine-run-ends-in-japan-masters-semi-final-after-lost-to-kenta-nishimoto-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Masters: सेमीफाइनल में केंटा निशिमोता से हारे लक्ष्य सेन, जापान मास्टर्स में सफर हुआ समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Japan Masters: सेमीफाइनल में केंटा निशिमोता से हारे लक्ष्य सेन, जापान मास्टर्स में सफर हुआ समाप्त
Sat, 15 Nov 2025 02:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:04 PM IST
सार
निशिमोता ने भारतीय शटलर को 77 मिनट में तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य निशिमोता से 19-21, 21-14, 12-21 से हार गए।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के स्टार एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन का जापान मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया है। लक्ष्य को सेमीफाइनल में जापान के केंटा निशिमोता से हार मिली और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। निशिमोता ने भारतीय शटलर को 77 मिनट में तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य निशिमोता से 19-21, 21-14, 12-21 से हार गए।
सेन का अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा था, लेकिन अंतिम गेम में गलतियों के कारण वह इसको बेहतर करने में नाकाम रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य ने शुरुआती गेम में मिली हार से उबरते हुए निर्णायक गेम तक का सफर तय किया, लेकिन तीसरे गेम में वह पूरी तरह से लय में नहीं दिखे। यह मुकाबला दो बराबरी के खिलाड़ियों के बीच था लेकिन जापानी खिलाड़ी ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच धैर्य बनाए रखा और आखिर में फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।