फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India's poor start in Malaysia Open badminton tournament, Saina-Srikanth out of first round

Malaysia Open: मलयेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की खराब शुरुआत, साइना-श्रीकांत पहले राउंड से ही बाहर

Tue, 10 Jan 2023 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी साइना ने वापसी करते हुए महिला एकल के पहले दौर के मैच में निर्णायक मुकाबले में वापसी की। हालांकि, 2012 की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आगे की राउंड में पिछड़ गईं।
 

विज्ञापन
India's poor start in Malaysia Open badminton tournament, Saina-Srikanth out of first round
साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का खराब प्रदर्शन जारी है। ये दोनों मंगलवार को 1,250,000 डॉलर इनाम वाले मलयेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना चीन की हान यू से 12-21 21-17 12-21 से हार गईं। साइना पिछले कुछ वर्षों में कई बार चोट से जूझ चुकी हैं। साथ ही वह खराब फॉर्म से भी गुजर रही हैं। 2022 में भी साइना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 
विज्ञापन

पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी साइना ने वापसी करते हुए महिला एकल के पहले दौर के मैच में निर्णायक मुकाबले में वापसी की। हालांकि, 2012 की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आगे की राउंड में पिछड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के पूर्व नंबर एक श्रीकांत का प्रदर्शन और खराब रहा। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके श्रीकांत को जापान के केंता निशिमोटो ने लगातार दो गेमों में 21-19, 21-14 से हराया। वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें नंबर के श्रीकांत ने शुरुआती गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन निशिमोटो बढ़त लेने में सफल रहे। दूसरे गेम में दोनों शटलर 12-12 से बराबरी पर थे, लेकिन जापानी खिलाड़ी वहां से मुकाबला जीतकर ले गए।

Badminton: How Aakarshi Kashyap confirmed status as India's best young  women's singles shuttler
आकर्षी कश्यप
विज्ञापन

आकर्षी कश्यप को भी चीनी ताइपे की वेन ची सू ने महिला एकल के पहले मैच में 10-21 8-21 से मात दी। आज ही त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी हांगकांग की युंग नगा टिंग और युंग पुई लाम से भिड़ेगी। वहीं, पुरुष युगल के पहले दौर में कृष्णा गरगा और विष्णुवर्धन पंजाला दक्षिण कोरिया की कंग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed