फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India's Ankita Raina and Rutuja Bhosale losses, China leads 2-0 in Fed Cup Asia-Oceania women's

अंकिता और रुतुजा को मिली हार, फेड कप में चीन से 0-2 से पिछड़ा भारत

Wed, 04 Mar 2020 07:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Mar 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
India's Ankita Raina and Rutuja Bhosale losses, China leads 2-0 in Fed Cup Asia-Oceania women's
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की अंकिता रैना ने दुनिया के 29वें नंबर की खिलाड़ी वांग किआंग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन बावजूद उन्हें चीनी खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पहले दिन मंगलवार को चीन ने दुबई में चल रहे फेड कप एशिया-ओसियाना महिला टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती लीग मैच में भारत के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।

विज्ञापन


दुनिया में 160वें स्थान पर काबिज 27 वर्षीय अंकिता ने दो घंटे और 24 मिनट तक चले मुकाबले में वांग को कड़ी टक्कर दी और पहला गेम जीतने में सफल भी रहीं लेकिन अंततः चीनी खिलाड़ी ने 1-6, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। इससे पहले अन्य एकल मुकाबले में 35वें नंबर की शुआई झांग ने चीन के लिए एक मजबूत शुरुआत की और भारत की 433 वें स्थान की रुतुजा भोसले को 6-4, 6-2 से हराया।
विज्ञापन


हार के बावजूद भारतीय टीम को अभी राउंड रॉबिन लीग में उज्बेकिस्तान, कोरिया, चीनी ताइपे और इंडोनेशिया के खिलाफ चार मैच खेलने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed