फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India badminton Open 2022: Top Seed PV Sindhu knocked out in semifinals, Satviksairaj and chirag duo enters finals

India Open 2022: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हारकर बाहर, चिराग-सात्विक फाइनल में पहुंचे

Sat, 15 Jan 2022 08:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 15 Jan 2022 08:23 PM IST
सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का इंडिया ओपन 2022 का सफर समाप्त हो गया है। शीर्ष वरीय 26 वर्षीय खिलाड़ी को महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
India badminton Open 2022: Top Seed PV Sindhu knocked out in semifinals, Satviksairaj and chirag duo enters finals
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का इंडिया ओपन 2022 का सफर समाप्त हो गया है। शीर्ष वरीय 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सिंधु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहला सेट 14-21 से गंवा दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 21-13 से दूसरा सेट अपने किया और स्कोर बराबरी पर पहुंचाया। लेकिन आखिरी और निर्णायक सेट में उन्होंने फिर से अपनी लय खो दी और 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अब थाईलैंड की सुपानिदा का सामना हमवतन और दूसरी वरीय बुसानन ओंग्बारुंगफान से होगा।  
 
महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की आकर्षी कश्यप को थाईलैंड की बुसानन ओंग्बारुंगफान के हाथों 26-24, 21-9 से शिकस्त मिली। इस मुकाबले में आकर्षी ने पहले सेट में बुसानन को कड़ी टक्कर दी लेकिन दूसरे सेट में थाईलैंड की खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में पटखनी दी।   

पुरुषों के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में दूसरे वरीय सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय जोड़ी ने फ्रांस के विलियम और फेबियन को सीधे सेटों में 21-9 और 23-21 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed