{"_id":"5dca426b8ebc3e5b1f4be45c","slug":"hong-kong-ope-sourabh-verma-through-to-main-draw-and-all-indian-players-match-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग ओपनः किदांबी श्रीकांत को मिला वाकओवर, सौरभ वर्मा मुख्य ड्रॉ में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
हांगकांग ओपनः किदांबी श्रीकांत को मिला वाकओवर, सौरभ वर्मा मुख्य ड्रॉ में
Wed, 13 Nov 2019 07:54 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
सौरभ वर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने पहले दौर में वाकओवर मिलने के बाद खेले बिना ही हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि सौरभ वर्मा ने मंगलवार को दो क्वालीफाईंग मुकाबलों में सीधे गेम में जीत दर्ज करके मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
श्रीकांत को केंतो मोमोता से खेलना था लेकिन दुनिया के नंबर एक इस जापानी खिलाड़ी ने नाम वापिस ले लिया। इसका कारण नहीं पता चल सका है। अब श्रीकांत का सामना हमवतन सौरभ या फ्रांस के ब्राइस लेवेरदेज से होगा। क्वालीफायर्स में चौथी वरीयता प्राप्त सौरभ ने पहले थाईलैंड के तानोंगसाक सीसोमबूनसुक को 21-15, 21-19 से और फिर फ्रांस के लुकास क्लेरबोट को 21-19, 21-19 से हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने थाईलैंड के निपितपोन फुआंगफुआपेत और सावित्री अमित्रापाइ को 16-21, 21-19, 21-17 से मात दी। दूसरे मिश्रित युगल मैच में हालांकि भारत के प्रणाव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को थाईलैंड के देचापोल पुआवारानुकरोह और सापसिरी ताएरात्तानाचाइ पे 21-10, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
मुख्य ड्रॉ के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे जिसमें पुरुष एकल में बी साई प्रणीत, समीर वर्मा, एच एस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप भी भाग लेंगे। सौरभ के भाई समीर ताइपै के जु वेई वान से भिड़ेंगे। बी साई प्रणीत का सामना चीन के तीसरे वरीय शी यु क्वी से होगा जबकि प्रणय और कश्यप क्रमश: चीन के हुआग यु झियांग और जापान के केंटा निशिमोतो का सामना करेंगे।