फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   China Masters: Satwik-Chirag pair reached semi-finals, Prannoy out after losing to Kodai

China Masters: सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, कोडाई से हारकर प्रणय बाहर

Fri, 24 Nov 2023 11:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 11:00 PM IST
सार

एकल में दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता जापान के कोदाई नाराओका के हाथों 9-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
China Masters: Satwik-Chirag pair reached semi-finals, Prannoy out after losing to Kodai
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष जोड़ी ने चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के लियो रोली कारनांडो और डेनियल मार्टिन की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय युगल जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज इंडोनेशियाई जोड़ी को 46 मिनट में 21-16 21-14 से हराया। 
विज्ञापन


एकल में दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता जापान के कोदाई नाराओका के हाथों 9-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 जीतने वाले सात्विक और चिराग के सामने अंतिम चार में चीन की जोड़ी की चुनौती होगी। चीन की दो जोड़ियों के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हे जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त लियू यू चेन और ओयू जुवान यी से भिड़ेगी। 
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग की पूर्व शीर्ष भारतीय जोड़ी ने अपने खेल में शानदार समन्वय दिखाया। दोनों लगातार अपनी जगह को बदलते रहे और बीच-बीच में करारे प्रहार करते हुए उन्होंने इंडोनेशिया की जोड़ी को दबाव में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed