फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   China Masters: Satwik and Chirag pair in final, one win away from second Super 750 title

China Masters: सात्विक और चिराग की जोड़ी फाइनल में, दूसरे सुपर 750 खिताब से एक जीत दूर

Sat, 25 Nov 2023 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 11:05 PM IST
सार

सात्विक और चिराग का फाइनल में मुकाबला चीन की ही एक अन्य जोड़ी से होगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी अपने दूसरे सुपर 750 बैडमिंटन खिताब से एक जीत दूर है।

विज्ञापन
China Masters: Satwik and Chirag pair in final, one win away from second Super 750 title
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां हे जी टिंग और रेन जियांग यू की चीनी जोड़ी को हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले साल फ्रेंच ओपन में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर 750 खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी पर सीधे गेम में 21-15, 22-20 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


सात्विक और चिराग का फाइनल में मुकाबला चीन की ही एक अन्य जोड़ी से होगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी अपने दूसरे सुपर 750 बैडमिंटन खिताब से एक जीत दूर है। इससे पूर्व उन्होंने अपना पहला 750 खिताब पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन में जीता था। दूसरा सेमीफाइनल चीन की दो जोड़ियों चेन बो यांग और लियू यी तथा दूसरी वरीयता प्राप्त लियांग वेई केंग और वांग चांग के बीच होगा। सात्विक और चिराग के लिए यह वर्ष शानदार रहा है। उन्होंने इस साल एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500, स्विस सुपर 300 और एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) विश्व टूर को छह वर्गों में विभाजित किया गया है। इनमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000, छह सुपर 750, सात सुपर 500 और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट शामिल हैं। एक अन्य टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 है और इसमें भी रैंकिंग अंक मिलते हैं। इनमें से प्रत्येक टूर्नामेंट में अलग रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि मिलती है। सबसे अधिक रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि सुपर 1000 टूर्नामेंट में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed