फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Championships: Lakshya Sen and Kidambi Srikanth enters pre quarterfinals, PV Sindhu started on winning note

BWF World Championship: भारत का दिखा दबदबा, लक्ष्य-श्रीकांत प्री-क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे, सिंधु का विजयी आगाज, चिराग-सात्विक भी आगे बढ़े

Wed, 15 Dec 2021 09:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Dec 2021 09:09 AM IST
सार

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्पेन के हुएलवा में आयोजित टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और चिराग-सात्विक की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में प्रवेश किया। 
 

विज्ञापन
BWF World Championships: Lakshya Sen and Kidambi Srikanth enters pre quarterfinals, PV Sindhu started on winning note
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter@BAI_media

विस्तार

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्पेन के हुएलवा में आयोजित टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और चिराग-सात्विक की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान के 15वें वरीय केंटा निशिमोतो को 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया और निशिमोतो को हराकर बाहर किया। लक्ष्य का अगला मुकाबला अब केविन कोर्डोन से होगा।
विज्ञापन


लक्ष्य से पहले पुरुषों के एकल स्पर्धा में ही किदाम्बी श्रीकांत भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे। भारत के 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मैच में चीन के ली शी फेंग को 15-21, 21-18, 21-17 से हराया। प्री-क्वार्टरफाइनल में श्रीकांत का सामना अब लु गुआंग जु से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु का दबदबा कायम रहा। मौजूदा चैंपियन सिंधु ने यहां स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को 21-7, 21-9 से एकतरफा मुकाबले में हराया। सिंधु ने जीत के साथ ही विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपै के ली झी हुएइ और यांग पो सुआन को 43 मिनट तक चले मैच में 27-25, 21-15 से पराजित किया।


मिश्रित युगल में हालांकि सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की भारतीय जोड़ी को मलेशिया के तान कियान मेंग और लाइ पेइ जिंग ने सीधे गेम में 21-8, 21-18 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed