फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: India's star shuttler Satwiksairaj Rankireddy's father passes away, died due to heart attack

Badminton: भारत के स्टार शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Feb 2025 11:04 AM IST
सार

परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सात्विक के पिता का आज सुबह निधन हो गया।'

विज्ञापन
Badminton: India's star shuttler Satwiksairaj Rankireddy's father passes away, died due to heart attack
सात्विक - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के स्टार बैडमिंटन युगल खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता आर कासी विश्वनाथम का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सात्विक इस समय 43वें पीएसपीबी अंतर इकाई बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। उन्हें गुरुवार को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार मिलना था। उनके पिता को भी इस समारोह में भाग लेना था लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। उनके पिता सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक थे।
विज्ञापन


परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सात्विक के पिता का आज सुबह निधन हो गया।' अमलापुरम का रहने वाला यह 24 वर्षीय खिलाड़ी आज दोपहर आंध्र प्रदेश में स्थित अपने घर के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन


सात्विक ने चिराग शेट्टी के साथ मजबूत पुरुष युगल जोड़ी बनाई है। इस जोड़ी ने 2022 में एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में तथा 2023 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। यह जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करने और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय युगल जोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed