{"_id":"67aed035974f2fbee603b0e3","slug":"badminton-india-lost-to-korea-in-asian-badminton-mixed-team-will-face-japan-in-the-last-eight-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: भारत एशियाई बैडमिंटन मिश्रित टीम में कोरिया से हारा, अंतिम आठ में जापान से मुकाबला","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Badminton: भारत एशियाई बैडमिंटन मिश्रित टीम में कोरिया से हारा, अंतिम आठ में जापान से मुकाबला
Fri, 14 Feb 2025 10:40 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंगदाओ (चीन)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:40 AM IST
सार
ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने पहला गेम 21-11 से जीतकर अच्छी शुरुआती की, लेकिन अगले दो गेम 12-21, 15-21 से गंवाते हुए 56 मिनट में मैच हार गए।
विज्ञापन
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारत को बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ग्रुप डी मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। बुधवार को मकाऊ को 5-0 से हराकर शानदार शुरुआत करने वाले भारत ने अंत तक चुनौती पेश की, लेकिन एमआर अर्जुन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी की निर्णायक मैच में जिन योंग और एनए सुंग सेयुंग के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ टीम ने मुकाबला गंवा दिया।
ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने पहला गेम 21-11 से जीतकर अच्छी शुरुआती की, लेकिन अगले दो गेम 12-21, 15-21 से गंवाते हुए 56 मिनट में मैच हार गए। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी मालविका बंसोड़ को दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिम यू जिन के खिलाफ केवल 27 मिनट में 9-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।
चेन्नई के सतीश करुणाकरण ने एक घंटे 12 मिनट में चो गिओनयिओप को 17-21, 21-18, 21-19 से हराकर भारत को वापसी दिलाई जिसके बाद त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी ने महिला युगल में किम मिन जी और किम यू जुंग पर 19-21, 21-16, 21-11 की जीत के साथ स्कोर 2-2 कर दिया।
विज्ञापन
निर्णायक पांचवें मैच में अर्जुन और सात्विक की पुरुष युगल जोड़ी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 53 मिनट में सुंग सेयुंग और जिन योंग के खिलाफ 14-21, 15-23 से हार गई। बुधवार को चिराग शेट्टी ने अर्जुन के साथ मिलकर पुरुष युगल में मकाऊ के चिन पोन पुई और कोक वेन वोंग को हराया था। भारत का सामना अब क्वार्टर फाइनल में जापान से होगा। इसमें जीतने वाली टीम का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम इससे आगे बढ़ना चाहेगी।