फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: HS Prannoy eyes second title of the season at Indonesia Open, PV Sindhu chance to return to rhythm

Badminton: इंडोनेशिया ओपन में प्रणय की निगाह सत्र के दूसरे खिताब पर, सिंधू के पास लय में लौटने का मौका

Mon, 12 Jun 2023 10:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और 2021 विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन यहां अच्छी शुरूआत की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Badminton: HS Prannoy eyes second title of the season at Indonesia Open, PV Sindhu chance to return to rhythm
इंडोनेशिया ओपन में सिंधु, लक्ष्य और श्रीकांत हिस्सा लेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाले प्रणय टूर्नामेंट में आगे तक जा सकते हैं जिसमें विश्व बैडमिंटन के चोटी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रणय का सामना पहले दौर में जापान के केंता निशिमोतो से होगा जिसके बाद दूसरे दौर में चीन के शि युकी से टक्कर हो सकती है।
विज्ञापन


दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और 2021 विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन यहां अच्छी शुरूआत की कोशिश करेंगे। सिंधू पिछले दो टूर्नामेंटों में पहले दौर में बाहर हो गई, जबकि श्रीकांत मलयेशिया और स्पेन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। सिंधू का सामना पहले दौर में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुंगजुंग से होगा, जबकि श्रीकांत चीन के लु गुआंग जू से खेलेंगे।
विज्ञापन


लक्ष्य की पहली टक्कर चीन के जिया से
थाईलैंड ओपन सेमीफाइनल तक पहुंचे लक्ष्य सेन का सामना पहले दौर में दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी चीन के ली जि जिया से होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडोन और केवन संजय सुकामुजो से होगा। सात्विक और चिराग ने इस सत्र में स्विस ओपन जीता है लेकिन इस इंडोनेशियाई जोड़ी को पिछले 11 मुकाबलों में हरा नहीं सके हैं। एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला का सामना मलयेशिया के ओंग यू सिन और तियो इयि से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले दौर में चीन की वांग झियि से खेलेगी। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना जापान की रिन इवानागा और की नकानिशि से होगा। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तरों पर खेला जाता है जिनमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000, छह सुपर 750, सात सुपर 500 और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed