{"_id":"5e7aa1618ebc3e6fc8491f08","slug":"badminton-association-of-india-asked-players-to-stay-at-home-in-covid19-crisisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों को घर पर रहने को कहा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरोना की वजह से बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों को घर पर रहने को कहा
Wed, 25 Mar 2020 05:40 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : social media
भारतीय बैडमिंटन संघ ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों से कोविड 19 के प्रकोप के बीच घरों में रहने और सकारात्मकता बनाये रखने का आग्रह किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक दुनिया भर में 16000 लोग मारे जा चुके हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्या चार लाख के पार है। भारत में 500 पॉजीटिव मामले आए हैं और नौ लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
बाइ सचिव अजय सिंघानिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पूरी दुनिया कोविड 19 से लड़ रही है। ऐसे में घरों में बंद रहना ही एकमात्र उपाय है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और बैडमिंटन प्रशंसकों की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रहें।’ विश्व बैडमिंटन महासंघ ने इस महामारी के कारण सारे टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन