{"_id":"5e454b438ebc3ee5be4c8ecc","slug":"badminton-asia-team-championships-india-losses-to-malaysia-in-2nd-match-of-group-b","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन टीम चैंपियनशिप: भारतीय बैडमिंटन टीम को मलयेशिया के हाथों मिली हार","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशियन टीम चैंपियनशिप: भारतीय बैडमिंटन टीम को मलयेशिया के हाथों मिली हार
Thu, 13 Feb 2020 06:42 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
बी साई प्रणीत
- फोटो : ट्विटर
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को एशियन टीम चैंपियनशिप के ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मलयेशिया की युवा टीम के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
युगल के अपने स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया कमजोर हो गई जिसका खामियाजा उसे भुगतने पड़ा। एड़ी की चोट की वजह से बाहर हुए सात्विक की जगह पर एमआर अर्जुन को चिराग शेट्टी और ध्रुव कपिला को लक्ष्य सेन के साथ उतारा गया। नई जोड़ी की वजह से भारतीय टीम को दोनों मुकाबले में हार मिली।
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपना मुकाबला जीता, उनके अलावा एकल में बी साई प्रणीत और एचएस प्रनॉय को अपने-अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस हार के बाद भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही और अब शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला थाईलैंड की टीम से होगा।