फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Asia Badminton Championships Tasnim Mir enters U15 women singles quarterfinals Varun eliminated

एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: तस्नीम मीर और तारा शाह के बीच खिताबी मुकाबला

Sat, 14 Dec 2019 08:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 14 Dec 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Asia Badminton Championships Tasnim Mir enters U15 women singles quarterfinals Varun eliminated
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तस्नीम मीर और तारा शाह रविवार को एशियाई अंडर-15 जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगे। शीर्ष वरीय तस्नीम ने शनिवार को सेमीफाइनल में जापान की सोरा इशिओका को 21-16, 21-11 से जबकि तारा ने भी जापान की काजुने इवातो को 21-18, 21-14 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में खेले गए क्वार्टर फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तस्नीम ने जापान की माया तागुची को 21-11, 21-13 से और तारा ने मेइ सुदो को 21-11, 21-17 से हराया था।
विज्ञापन


पुरुषों के अंडर-15 वर्ग में शीर्ष वरीय तन्मय बरूआ और अंकित मंडल को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल अंडर-17 वर्ग में प्राणवि नटराजन और सारूमति वेंकटेश की जोड़ी क्वार्टर फाइनल की चुनौती से पार नहीं पा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनबाधा कार्तिकेयन और सानिया सिकंदर की अंडर-15 जोड़ी भी आगे नहीं बढ़ सकी। पुरुषों के अंडर 15 के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तन्मय एवं लक्ष्य शर्मा की जोड़ी के अलावा लोकेश रेड्डी एवं अंकित की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed