{"_id":"63452ebdd0630b38e567c4bf","slug":"badminton-player-pv-sindhu-dance-in-saree-video-viral-on-internet-social-media-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu Video: नए अवतार में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता दिल, साड़ी में डांस का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PV Sindhu Video: नए अवतार में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता दिल, साड़ी में डांस का वीडियो हुआ वायरल
Tue, 11 Oct 2022 02:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:22 PM IST
सार
सिंधु फिलहाल चोटिल होने के कारण किसी भी तरह के टूर्नामेंट में नहीं खेल रही हैं। उन्होंने टखने की चोट के कारण ब्रेक लिया है। वह साल के अंत में वर्ल्ड टूर फाइनल्स में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने खेल के साथ-साथ अलग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं और फैंस के लिए फोटो-वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नए अवतार में नजर आ रही हैं। सिंधु साड़ी में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
सिंधु का साड़ी में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पिछले साल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधु ने साड़ी पहनी थी। तब लोगों को उनका वह अंदाज काफी पसंद आया था। इसके अलावा वह पिछले साल ही राष्ट्रपति से पद्मभूषण लेने के दौरान साड़ी में नजर आई थीं।
विज्ञापन
सिंधु फिलहाल चोटिल होने के कारण किसी भी तरह के टूर्नामेंट में नहीं खेल रही हैं। उन्होंने टखने की चोट के कारण ब्रेक लिया है। वह साल के अंत में वर्ल्ड टूर फाइनल्स में नजर आ सकती हैं। सिंधु अक्तूबर में डेनमार्क ओपन (18 से 23 अक्तूबर) और फ्रेंच ओपन (25 से 30 अक्तूबर) में नहीं खेल पाएंगी। दोनों टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर सुपर 750 प्रतियोगिता है। वर्ल्ड टूर फाइनल्स 14 से 18 दिसंबर तक चीन के ग्वांग्झू में खेला जाएगा।
इस साल अगस्त में बर्मिंघम में समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान वह चोटिल हुई थीं। चोट के बावजूद सिंधु स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थीं।

View this post on Instagram