फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton Draw for Paris Olympics declared Two times medal winner PV sindhu and Lakhya placed in easy group

Paris Olympics: सिंधू और प्रणय को ओलंपिक में मिला आसान ग्रुप, जानें किन खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती

Sat, 13 Jul 2024 09:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Jul 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
Badminton Draw for Paris Olympics declared Two times medal winner PV sindhu and Lakhya placed in easy group
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक के लिए का काउंटडाउन शुरू हो गया है और बैडमिंटन स्पर्धा के लिए ग्रुप तय कर दिए गए हैं जिसमे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रणय को आसान ग्रुप में जगह मिली है। रियो खेलों में रजत पदक और उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को 10वीं वरीयता दी गई है। ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन

सिंधू को मिल सकती है बिंग जिओ की चुनौती
विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू को महिला सिंगल्स के ग्रुप एम में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा (विश्व रैंकिंग 75) और मालदीव की फातिमाथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (विश्व रैंकिंग 111)  के साथ रखा गया है। लगातार तीसरे ओलंपिक में पदक के लिए चुनौती देने की तैयारी कर रही सिंधू के सामने प्री क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त हे बिंग जिओ की चुनौती हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणय को मिली 13वीं वरीयता
ओलंपिक में पदार्पण कर रहे प्रणय को 13वीं वरीयता मिली है। उन्हें पुरुष सिंगल्स के ग्रुप के में वियतनाम के ले डक फाट (विश्व रैंकिंग 70) और जर्मनी के फैबियन रोथ (विश्व रैंकिंग 82) के साथ जगह मिली है। विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन को ग्रुप एल में शामिल किया गया है। गैर वरीय लक्ष्य के ग्रुप में तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के अलावा केविन कॉर्डन (विश्व रैंकिंग 41) और बेल्जियम के जूलियन कैरागी (विश्व रैंकिंग 52) हैं। प्रणय और लक्ष्य अगर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहे तो प्री क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे।
विज्ञापन

तनिषा-अश्विनी को मिला मुश्किल ग्रुप
विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर काबिज तनिषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी को महिला डबल्स में मुश्किल ग्रुप सी में जगह मिली है। इस ग्रुप में विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा की जोड़ी के अलावा टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया की किम सो येओंग और कोंग ही योंग (विश्व रैंकिंग सात) और ऑस्ट्रेलिया की सेत्याना मापासा और एंजेला यू (विश्व रैंकिंग 27) की जोड़ियां है।

पुरुष डबल्स के ड्रॉ की नहीं हुई घोषणा
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष जोड़ी को पदक का दावेदार माना जा रहा है। इस जोड़ी को पुरुष डबल्स स्पर्धा में तीसरी वरीयता दी गई है। पेरिस ओलंपिक के लिए पुरुष डबल्स ड्रॉ को खेल पंचाट (सीएएस) की जोड़ियों की संख्या पर सुनवाई के कारण स्थगित कर दिया गया था। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने अभी तक ड्रॉ की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed