फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton Association of India announced squad for Thomas and Uber Cup, Commonwealth Games and Asian Games; Saina Nehwal out, Unnati Hooda gets place

Badminton: कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का एलान, 14 साल की उन्नति को मिली जगह, साइना नेहवाल को झटका

Thu, 21 Apr 2022 08:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष टीम को लीड लक्ष्य सेन करेंगे। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित रेड्डी को जगह दी गई है। वहीं, पीवी सिंधु महिला टीम का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन
Badminton Association of India announced squad for Thomas and Uber Cup, Commonwealth Games and Asian Games; Saina Nehwal out, Unnati Hooda gets place
साइना नेहवाल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

विस्तार

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को थॉमस कप, उबेर कप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है। भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट और दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को झटका लगा है। उन्हें किसी भी कॉम्पिटीशन के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। साइना ने इन सभी खेलों के लिए सिलेक्शन ट्रायल से दूर रहने का फैसला लिया था। इसी का नुकसान उन्हें हुआ है। 
विज्ञापन

14 साल की रोहतक की उन्नति हुड्डा को एशियन गेम्स और उबेर कप के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है। सिलेक्शन ट्रायल में उन्होंने महिला सिंगल्स में तीसरा स्थान हासिल किया था। पहले स्थान पर आकर्षी कश्यप और दूसरे स्थान पर अश्मिता चालिहा रही थीं। इसी के साथ उन्नति एशियन गेम्स स्क्वॉड का हिस्सा बनने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। सिलेक्शन ट्रायल के मैच दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए। 


उन्नति हुड्डा

कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष टीम को लीड लक्ष्य सेन करेंगे। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित रेड्डी को जगह दी गई है। वहीं, पीवी सिंधु महिला टीम का नेतृत्व करेंगी। सिंधु के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स के स्क्वॉड में आकर्षी कश्यप, त्रिशा जॉली, गायत्री पी और अश्विनी पोनप्पा को जगह दी गई है। सुमित और पोनप्पा मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में पहले स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स और उबेर कप के लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम में पीवी सिंधु, कश्यप, चालिहा, हुड्डा को जगह दी गई है। इसके अलावा डबल्स पेयर में त्रिशा जॉली-गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी-अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रास्तो-श्रुती मिश्रा को जगह दी गई है। सिंगल्स में सिंधु, लक्ष्य और श्रीकांत और डबल्स में सात्विकसाइराज और शेट्टी को डायरेक्ट एंट्री मिली है। इसके अलावा एचएस प्रणय को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 

बीएआई के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा ने कहा कि हमें स्क्वॉड को जारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इन सभी खिलाड़ियों ने सिलेक्शन ट्रायल में काफी मेहनत की थी और ये टीम में चुने जाने के लिए डिजर्व करते हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उन्हें आने वाले कॉम्पिटीशन के लिए बधाई देता हूं। 
विज्ञापन

सिलेक्शन ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने पांच कैटेगरी में लीग और राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हिस्सा लिया था। ट्रायल का आयोजन 15 से 20 अप्रैल के बीच हुआ। इन टूर्नामेंट्स के अलावा बीएआई ने 2024 ओलंपिक गेम्स के लिए सीनियर नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का एलान किया। इसमें 20-20 पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 

थॉमस कप का 32वां संस्करण और उबेर कप का 29वां संस्करण इस साल बैंकॉक में आठ से 15 मई के बीच खेला जाएगा। वहीं, कॉमनवेस्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से और एशियन गेम्स हांग्झू में 10 सितंबर से खेला जाएगा। 

भारतीय दल

राष्ट्रमंडल खेल
पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित रेड्डी।
महिला: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, त्रिशा जॉली, गायत्री पी, अश्विनी पोनप्पा।

एशियाई खेल और थॉमस और उबेर कप
पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु रजावत, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, विष्णु वर्धन गौड़, कृष्ण प्रसाद गरिगा।
महिला: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, उन्नति हुड्डा, तरिसा जॉली, गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रैस्टो और श्रुति मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed