फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open USA Coco Gauff reached the second round Medvedev got a walkover Andy Murray Stan Wawrinka out

Australian Open: कोको गॉफ दूसरे दौर में पहुंचीं, मेदवेदेव को मिला वॉकओवर; ओसाका, एंडी मरे और वावरिंका बाहर

Mon, 15 Jan 2024 05:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Jan 2024 05:55 PM IST
सार

पांच बार के उपविजेता एंडी मरे और 2014 के चैंपियन स्टैन वावरिंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन दोनों अनुभवी जोड़ी सोमवार को पहले दौर में ही बाहर हो गईं। मरे अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एटचेवेरी से 6-4, 6-2, 6-2 से हार गए।

विज्ञापन
Australian Open USA Coco Gauff reached the second round Medvedev got a walkover Andy Murray Stan Wawrinka out
कोको गॉफ, दानिल मेदवेदेव, एंडी मरे, स्टैन वावरिंका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की युवा स्टार कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार शुरुआत की। उन्होंने महिला एकल के पहले दौर में स्लोवाकिया की अन्ना करोलिना श्मीडलोवा को 6-3, 6-0 से हराया। गॉफ ने स्लोवाकिया की खिलाड़ी को सिर्फ एक घंटा में हरा दिया। 19 वर्षीय गॉफ का अगला मुकाबला हमवतन कैरोलिन डोलेहाइड से होगा। डोलेहाइड ने शुरुआती दौर में फ्रांस की क्वालीफायर लेओलिया जीनजीन को 6-2, 6-4 से हराया। वहीं, दो बार की चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका पहले ही दौर में बाहर हो गईं। ओसाका को फ्रांस की कैरोलीन गार्सिया ने 6-4, 7-6 (7-2) से हराया।
विज्ञापन


पुरुष एकल में रूस के दानिल मेदवेदेव को वॉकओवर मिला। उनके खिलाफ खेलने उतरे फ्रांस के क्वालीफायर टेरेंस एटमाने चोट के कारण मैच के बीच में ही रिटायर हो गए। वह अपना पहला ग्रैंड स्लैम मैच खेल रहे थे। मेदवेदेव मैच रोके जाने के समय 5-7, 6-2, 6-4, 1-0 से आगे थे। एटमाने के आगे जारी नहीं रह पाने के कारण उन्हें वॉकओवर मिल गया। उनका अगला मुकाबला फिनलैंड के एमिल रुसुवुओरी से होगा, जिन्होंने पहले दौर में क्वालीफायर पैट्रिक किप्सन को हराया था।
विज्ञापन


अगुट को शेल्टन ने हराया
अमेरिका के बेन शेल्टन ने स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 7-6, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्हें इस मैच को जीतने में 2 घंटे 46 मिनट का समय लगा। शेल्टन का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओ'कोनेल से होना है।  क्रिस्टोफर ने चिली के क्रिश्चियन गरिन को 6-3, 5-7, 6-4, 1-6, 5-7 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरे और वावरिंका बाहर
पांच बार के उपविजेता एंडी मरे और 2014 के चैंपियन स्टैन वावरिंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन दोनों अनुभवी जोड़ी सोमवार को पहले दौर में ही बाहर हो गईं। मरे अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एटचेवेरी से 6-4, 6-2, 6-2 से हार गए। वहीं, वावरिंका को 20वीं वरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो ने शिकस्त दी। मन्नारिनो ने यह मैच 6-4, 3-6, 5-7, 6-3, 6-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed