फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open Four Grand Slam winners Naomi Osaka out in the first round Vondrousova also a victim of upset

Australian Open: चार ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका पहले दौर में बाहर, वोंद्रोसोवा भी उलटफेर की शिकार

Mon, 15 Jan 2024 09:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

ओसाका को सोलहवीं वरीयता की फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने 6-4, 7-6 (2) से हरा दिया। ओसाका ने पिछले साल जुलाई में बेटी शाई को जन्म दिया और ब्रिस्बेन टूर्नामेंट में उतरीं थी, जहां वह दूसरे दौर तक पहुंची थी। 

विज्ञापन
Australian Open Four Grand Slam winners Naomi Osaka out in the first round Vondrousova also a victim of upset
नाओमी ओसाका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार ग्रैंड स्लैम विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक जापान की नाओमी ओसाका की मां बनने के बाद वापसी पर सबकी निगाह थी लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा। ओसाका को सोलहवीं वरीयता की फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने 6-4, 7-6 (2) से हरा दिया। ओसाका ने पिछले साल जुलाई में बेटी शाई को जन्म दिया और ब्रिस्बेन टूर्नामेंट में उतरीं थी, जहां वह दूसरे दौर तक पहुंची थी। 
विज्ञापन


गार्सिया का ऑस्ट्रेलियन ओपन में श्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 और 2023 में रहा है जब वह चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहीं थी। अब दूसरे दौर में उनकी टक्कर मैगदलीना से होगी। दुनिया में 69वें नंबर की खिलाड़ी मैगदलीना ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वालीं दारिया सैविले को 6-7(5), 6-3, 7-5 से हराया। यह मैच तीन घंटे 13 मिनट चला जो महिला वर्ग का इस बार सबसे चला मैच रहा।
विज्ञापन


सितंबर में यूएस ओपन जीतने वालीं अमेरिका की 19 साल की कोको गॉफ ने अपनी सर्विस को और बेहतर करते हुए पहले दौर में अन्ना कारोलिना श्मीडलोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हरा दिया। यह इस साल उनकी छठी जीत है। उन्होंने दो हफ्ते पहले ऑकलैंड में खिताब भी जीता है। कोको लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। जबकि विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डयाना यास्त्रेमस्का ने 6-1, 6-2 से हराया। सातवीं वरीयता की वोंद्रोसोवा चोट के कारण एडिलेड में होने वाले तैयारी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडिक से लिए हैं कोको ने टिप्स
गॉफ ने दूसरे सेट में अपने सर्विस पर एक अंक गंवाया और कहा कि दुनिया के पूर्व नंबर एक एंडी रोडिक से उन्होंने सर्विस को लेकर टिप्स लिए हैं और उसके बाद इसमें काफी सुधार आया है। वह दो दिन नॉर्थ कैरोलिना गई थी। उनकी सलाह से मुझे फायदा मिला है। उनकी गिनती श्रेष्ठ सर्विस करने वाले खिलाड़ियों में होती है।

मेदवेदेव, सितसिपास आगे बढ़े, वावरिंका बाहर
पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता के रूस के दानिल मेदवेदेव ने आसानी के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। उनके प्रतिद्वंद्वी टेरेंस एटमेने चौथे दौर में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हट गए। रूसी खिलाड़ी उस समय 5-7, 6-2, 6-4, 1-0 से आगे चल रहे थे। मेदवेदेव 2021 और 2022 में मेलबर्न पार्क के फाइनल में पहुंचे थे।


 इसके अलावा पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाले यूनान के स्टेफनोस सितसिपास ने पहले दौर में जिजोयू बर्ग को 5-7, 6-1, 6-1, 6-3 से हराया। हालांकि 2014 के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके स्टेन वावरिंका को एडियन मैनारिनो ने पांच सेटों के मुकाबले में 6-4, 3-6, 5-7, 6-3, 6-0 हराया। पिछले साल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बेन शेल्टन ने राबर्टो बतिस्ता को 6-2, 7-6(2), 7-5 से हराया। अन्य अमेरिकी सेब कोर्डा ने विट कोपरिवा को 6-1, 6-4, 2-6, 4-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed