फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2024 Swiatek beats Kenin Rybakina in next round Alcaraz and Zverev also win

Australian Open 2024: स्वियातेक ने केनिन को हराया, रिबाकिना अगले दौर में, अल्काराज और ज्वेरेव भी जीते

Tue, 16 Jan 2024 10:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 16 Jan 2024 10:17 PM IST
सार

ओलंपिक टेनिस चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहले दौर का मुकाबला जीता जबकि एक दिन पहले ही जर्मनी में उत्पीड़न के एक मामले में उन्हें इस साल के आखिर में सुनवाई का सामना करने के आदेश दिए गए हैं। छठी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने जर्मनी के डोमिनिक कोफेर को 4-6, 6-3, 7-6, 6-3 से मात दी।

विज्ञापन
Australian Open 2024 Swiatek beats Kenin Rybakina in next round Alcaraz and Zverev also win
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने पहले दौर में पूर्व चैंपियन सोफिया केनिन को 7-6, 6-2 से हराया। पोलैंड की स्वियातेक ने पांच ग्रैंडस्लैम जीते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी हैं। अब उनका सामना 2022 की उपविजेता डेनियेले कोलिंस से होगा जिन्होंने 2016 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर को 6-2, 3-6, 6-1 से हराया। कर्बर उन तीन पूर्व चैंपियन में से हैं जो मां बनने के बाद वापसी कर रही हैं। इनमें से एक चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई। वहीं 2018 की चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल की उपविजेता एलेना रिबाकिना भी अगले दौर में पहुंच गई जिन्होंने दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-6, 6-4 से हराया। यहां 2012 और 2013 में खिताब जीत चुकी विक्टोरिया अजारेंका ने इटली की कामिला जियोर्जी को 6- 1, 4-6, 6-3 से मात दी। पुरुष वर्ग में 11वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने अलबर्ट रामोस विनोलास को 6-1, 6-3, 6-1 से हराया। वहीं कैमरन नौरी ने जुआन पाब्लो वारिलास को 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी। ग्रिगोर दिमित्रोव ने मर्टोन फुक्सोविक्स को 4-6, 6-3, 7-6, 6-2 से परास्त किया।
विज्ञापन


अल्काराज ने गास्केट को हराया
कार्लोस अल्कराज ने पहले सेट में कड़ा संघर्ष करने के बाद 37 साल के खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पहला सेट एक घंटे और 12 मिनट तक चला जिसे अल्कराज ने टाईब्रेकर में जीता, लेकिन इसके बाद अगले दो सेट जीतने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। अल्कराज ने यह मैच 7-6 (5), 6-1, 6-2 से जीता। उनका अगला मुकाबला लोरेंजो सोनेगो से होगा, जिन्होंने डैन इवांस को 4-6, 7-6 (8), 6-2, 7-6 (4) से हराया। अल्कराज दाहिने पांव की चोट के कारण पिछले साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेरेव ने कोफेर को बाहर किया
ओलंपिक टेनिस चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मंगलवार को आस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दौर का मुकाबला जीता जबकि एक दिन पहले ही जर्मनी में उत्पीड़न के एक मामले में उन्हें इस साल के आखिर में सुनवाई का सामना करने के आदेश दिए गए हैं। छठी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने जर्मनी के डोमिनिक कोफेर को 4-6, 6-3, 7-6, 6-3 से मात दी।


26 वर्ष के ज्वेरेव पर बर्लिन में मई 2020 में विवाद के बाद एक महिला की पिटाई का आरोप हैं। वह इन आरोपों का खंडन करते आए हैं। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को बताया कि सुनवाई 31 अगस्त से होगी जिस समय फ्रेंच ओपन भी होना है। इसने अदालत के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि ज्वेरेव को खुद पेश होने की जरूरत नहीं है और उनके वकील उनका पक्ष रख सकते हैं। बर्लिन में एक अदालत ने उन्हें 493000 डॉलर जुर्माना भरने के लिए कहा था लेकिन ज्वेरेव ने इसे चुनौती देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed