फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2023: Novak Djokovic two steps away from 22nd Grand Slam, made it to the last four

Australian Open: 22वें ग्रैंड स्लैम से दो कदम दूर जोकोविच, फेडरर को दी चुनौती, मां को जन्मदिन पर दिया सरप्राइज

Wed, 25 Jan 2023 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

जोकोविच का सेमीफाइनल में सामना अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा जिन्होंने बेन शेल्टन को 7-6(6), 6-3, 5-7, 6-4 से हराया।

विज्ञापन
Australian Open 2023: Novak Djokovic two steps away from 22nd Grand Slam, made it to the last four
नोवाक जोकोविच ने मां को सरप्राइज दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में आंद्रे रुबलेव को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। जोकोविच ने यह मैच दो घंटे और तीन मिनट में अपने नाम कर लिया। जीत के बाद जोकोविच ने कहा कि रुबलेव शानदार खिलाड़ी हैं। मैं यह मैच जीतकर खुश हूं। जोकोविच का सेमीफाइनल में सामना अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा जिन्होंने बेन शेल्टन को 7-6(6), 6-3, 5-7, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों के दूसरे सेमीफाइनल में कारेन खाचानोव का सामना स्टेफानोस सितसिपास से होगा। महिलाओं में एलिना रिबाकियाना का मुकाबला विक्टोरिया अजारेंका से होगा। वहीं, मेग्डा लिनटे का मुकाबला एरिना सबालेंका से होगा। ये दोनों मैच गुरुवार को खेले जाएंगे। वहीं, पुरुष एकल के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


जोकोविच ने फेडरर को दी चुनौती
जोकोविच ने फेडरर को स्कीइंग चैलेंज भी दिया। यह टेनिस सर्किट में दोनों की प्रतिष्ठा को देखते हुए निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प कहानी बन गई। जोकोविच ने कहा- मैंने उन्हें दूसरे दिन फैशन वीक के लिए बहुत अच्छे से तैयार होते हुए देखा। मैंने उन्हें स्कीइंग करते देखा है। मैं उन्हें आने वाले कुछ वर्षों में स्कीइंग रेस के लिए चुनौती देना चाहता हूं। लेकिन वह जीवन का आनंद ले रहे हैं और यह देखकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने मां को किया हैरान
जोकोविच ने अपनी मां को भी हैरान कर दिया, जो कोर्ट में उनका मैच देखने के लिए मौजूद थीं। जोकोविच ने कहा- मैं कुछ कहना चाहूंगा, आज मेरे फिजियोथेरेपिस्ट का जन्मदिन है जो यहां नहीं है। वह लॉकर रूम चले गए, लेकिन मैं उन्हें हैप्पी बर्थडे और अपनी मां को हैप्पी बर्थडे कहना चाहता हूं, जो कल था। मेरी मां यहां है, लव यू मां! जोकोविच के यह कहने के तुरंत बाद फैंस कोर्ट में हैप्पी बर्थडे गाने लगा और जोकोविच मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed