फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Athletics: Dutee Chand won gold medal in 100 meters sprint at National Inter University Championships

Athletics: राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में धाविका दुती चंद को स्वर्ण, 100 मीटर स्प्रिंट में जीता गोल्ड

Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
सार

पिछले साल 400 मीटर में भारत की सबसे तेज महिला धावक रही 18 साल की प्रिया ने फाइनल में 52.58 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता।

विज्ञापन
Athletics: Dutee Chand won gold medal in 100 meters sprint at National Inter University Championships
दुती चंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन दिग्गज फर्राटा धाविका दुती चंद ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 400 मीटर में प्रिया मोहन ने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खिताब जीता। 
विज्ञापन


विश्व विश्वविद्यालय खेल 2019 की स्वर्ण पदक विजेता दुती ने 100 मीटर फाइनल में 11.44 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सत्र की शुरुआत की। वह केआईआईटी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल 400 मीटर में भारत की सबसे तेज महिला धावक रही 18 साल की प्रिया ने फाइनल में 52.58 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। वहीं पटियाला के पंजाब विश्वविद्यालय की बलजीत कौर ने 20 किमी पैदल चाल जबकि पुणे की सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की कोमल जगदाले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed