फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Hockey India assigns big responsibility to Rupinder Pal Singh to ready womens drag flicker for As

Asian Games: हॉकी इंडिया ने रूपिंदर पाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एशियाड के लिए महिला ड्रैग फ्लिकर कर रहे

Wed, 05 Jul 2023 08:30 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की की योजना हाल ही में हॉकी छोडऩे वाले खिलाडिय़ों अलग-अलग तरह की जिम्मेदारियां देने की योजना है। पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ वी रघुनाथ को जूनियर चयन समिति के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Asian Games Hockey India assigns big responsibility to Rupinder Pal Singh to ready  womens drag flicker for As
रूपिंदर पाल सिंह

विस्तार

हॉकी इंडिया ने हाल ही में संन्यास लेने वाले हॉकी दिग्गजों को नई जिम्मेदारियां देने का फैसला लिया है। ये पूर्व खिलाड़ी जूनियर और महिला हॉकी टीम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पहले ओलंपियन तुषार खांडेकर को जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया। अब देश के दिग्गज ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को महिला टीम के पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों को तराशने का जिम्मा सौंपा गया है। टोक्यो ओलपिक में कांस्य जीतने वाली टीम के सदस्य रूपिंदर हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए महिला टीम की पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ दीपिका, गुरजीत कौर और दीप ग्रेस एक्का को ड्रैग फ्लिकंग के नए गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने कई खिलाड़ी जोड़े
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की की योजना हाल ही में हॉकी छोडऩे वाले खिलाडिय़ों अलग-अलग तरह की जिम्मेदारियां देने की योजना है। पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ वी रघुनाथ को जूनियर चयन समिति के साथ जोड़ा गया है। उन्हें भी टीमों के साथ पेनाल्टी कॉर्नर के गुर सिखाने के लिए जोड़ा जा सकता है। चिंगलेनसना सिंह को युवाओं को खोजने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रूपिंदर को महिला टीम का पेनाल्टी कॉर्नर और मजबूत करने के लिए लाया गया है।
विज्ञापन


दो सप्ताह करा चुके हैं तैयारियां
सविता की अगुवाई में जर्मनी में मैच और स्पेन में 16 जुलाई से होने वाले टूूर्नामेंट खेलने जा रही महिला हॉकी टीम ने बंगलूरू में तैयारियां की हैं। महिला टीम के राष्ट्रीय शिविर में हॉकी इंडिया विशेष रूप से रूपिंदर पाल सिंह को लेकर आई। रूपिंदर ने तकरीबन दो सप्ताह दीपिका, गुरजीत कौर और टीम की उपकप्तान दीपग्रेस एक्का को पेनाल्टी कॉर्नर खासतौर पर ड्रैग फ्लिकिंग के गुर सिखाए हैं। रूपिंदर अभी लीग में खेलने केलिए कनाडा चले गए हैं, लेकिन अगस्त माह के दूसरे सप्ताह से वह एक बार फिर इन तीनों को एशियाई खेलों के लिए तैयार करने के लिए जुट जाएंगे। रूपिंदर ड्रैग फ्लिक लेने के तरीके महिलाओं को सिखा रहे हैं। साथ ही उनकी हिटिंग पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed