फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Indian womens hockey team won 13-0 with Sangeeta hat-trick, easily defeated Singapore

Asian Games: संगीता की हैट्रिक से भारतीय महिला हॉकी टीम 13-0 से जीती, सिंगापुर को पूल-ए मैच में आसानी से हराया

Wed, 27 Sep 2023 08:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिए संगीता (23वां, 53वां, 47वां मिनट ) ने तीन गोल किए, जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Indian womens hockey team won 13-0 with Sangeeta hat-trick, easily defeated Singapore
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा स्ट्राइकर संगीता कुमारी की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल-ए के अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से शिकस्त दी। भारत ने पहले दो क्वार्टर में आठ और आखिरी दो क्वार्टर में पांच गोल दागे । विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत का सामना पूल-ए के मैच में 34वीं रैंकिंग वाली टीम से था।
विज्ञापन


तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिए संगीता (23वां, 53वां, 47वां मिनट ) ने तीन गोल किए, जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। दीपिका (11वां), सुशीला चानू (आठवां), उदिता (छठा), नेहा (19वां ), दीप ग्रेस इक्का ( 17वां), सलीमा टेटे (35वां), वंदना कटारिया (56वां ) और मोनिका (52वां ) ने गोल किए।
विज्ञापन


सिंगापुर की टीम भारतीय गोल पर हमले भी नहीं बोल सकी। भारत को अब 29 सितंबर को मलयेशिया से भिड़ना है। कप्तान सविता पूनिया ने कहा,‘यह शानदार प्रदर्शन था और हम इससे खुश हैं । युवा खिलाड़ियों ने सीनियर्स के साथ शानदार तालमेल दिखाया जिससे हमारा काम आसान हो गया । हम मैच दर मैच रणनीति बना रहे हैं । अब हमारा फोकस मलयेशिया पर है । हमारे पास एक दिन का समय है जिसमें हम मलयेशिया के खेल को देखकर उसके खिलाफ तैयारी करेंगे। हमारे पूल में कोरिया भी है और वह बहुत अच्छी टीम है। हम पूल में शीर्ष पर रहने की कोशिश करेंगे ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को पहले हाफ में कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से पांच पर गोल हुए। भारत ने छठे मिनट में उदिता के गोल पर बढ़त बनाई। इसके दो मिनट बाद सुशीला ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। दीपिका ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त तिगुनी कर दी। नवनीत ने 14वें मिनट के अंदर लगातार दो गोल दागे जिनमें से पहला गोल पेनाल्टी पर था।


दीप ग्रेस ने अगला गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किया जिसके बाद संगीता ने एक अच्छा मैदानी गोल दागा। नेहा ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 8-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी यही सिलसिला जारी रहा। सिंगापुर के खिलाड़ियों ने भारतीयों पर नकेल कसने की कोशिश जरूर की, लेकिन भारत ने पांच गोल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed