फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023 India vs Myanmar football score Sunil Chhetri updates in hindi

फुटबॉल: भारत 13 साल बाद एशियाई खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, म्यांमार से ड्रॉ रहा मुकाबला

Sun, 24 Sep 2023 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

Asian Games 2023 India vs Myanmar Football Score: भारत और म्यांमार के तीन-तीन मैच में चार-चार अंक हो गए हैं। गोल अंतर में भी दोनों बराबरी पर है, लेकिन भारत ने टूर्नामेंट में म्यांमार से एक गोल ज्यादा किए हैं। इस आधार पर वह दूसरे और म्यांमार तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
Asian Games 2023 India vs Myanmar football score Sunil Chhetri updates in hindi
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के पुरुष फुटबॉल स्पर्धा में भारतीय टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार (24 सितंबर0 को ग्रुप ए में म्यांमार के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला। भारतीय टीम अगले राउंड में अब मजबूत सऊदी अरब के खिलाफ खेलेगी। सऊदी अरब की टीम फुटबॉल विश्व कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना को हराया था। भारत 13 साल बाद एशियाई खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार ग्वांग्झू (2010) में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान राउंड-16 में पहुंचने में सफल हुआ था।
विज्ञापन


भारत ने मैच में पहला गोल किया। कप्तान सुनील छेत्री ने 23वें मिनट में गोल दागा। म्यांमार ने दूसरे हाफ में वापसी की और 76वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ।
विज्ञापन


छेत्री ने पेनल्टी पर किया गोल
रहीम अली ने 22वें मिनट में म्यांमार के हेन जेयर लिन को छकाते हुए गेंद पर कब्जा किया। वह गोलकीपर को छकाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच बॉक्स में हेन जेयर लिन ने उन्हें गिरा दिया। भारत को पेनल्टी मिल गई। सुनील छेत्री आगे बढ़कर पेनल्टी लेने आए। उन्होंने 23वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारत को मैच में आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के खिलाफ मिली थी हार
भारत को अपने पहले मुकाबले में मेजबान चीन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 1-0 से जीत हासिल की थी। भारत को किसी भी हाल में हार से बचना था। टीम ने म्यंमार को जीतने नहीं दिया और अगले दौर में जगह बनाई।


अंक तालिका की स्थिति
भारत और म्यांमार के तीन-तीन मैच में चार-चार अंक हो गए हैं। गोल अंतर में भी दोनों बराबरी पर है, लेकिन भारत ने टूर्नामेंट में म्यांमार से एक गोल ज्यादा किए हैं। इस आधार पर वह दूसरे और म्यांमार तीसरे पायदान पर है। चीन दो मैच में छह अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश के शून्य अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed