फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Arvind Chidambaram registers first win in Chennai Grand Masters tournament ends Arjun Erigaisi unbeaten run

Chennai GM: अरविंद चिदंबरम ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की, एरिगैसी का अजेय अभियान समाप्त किया

Sun, 10 Nov 2024 10:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

एरिगैसी और अरोनियन चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अरविंद ने प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की और जीएम अमीन तबाताबेई उनसे आधा अंक पीछे हैं।

विज्ञापन
Arvind Chidambaram registers first win in Chennai Grand Masters tournament ends Arjun Erigaisi unbeaten run
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर एम अरविंद चिदंबरम ने रविवार को छठे दौर में तालिका में शीर्ष पर चल रहे अर्जुन एरिगैसी का अजेय अभियान समाप्त किया जिससे चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स खिताब की दौड़ सभी के लिए खुल गई। वहीं, विदित गुजराती और लेवोन अरोनियन के बीच बाजी ड्रॉ रही।
विज्ञापन


एरिगैसी और अरोनियन चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अरविंद ने प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की और जीएम अमीन तबाताबेई उनसे आधा अंक पीछे हैं। अरविंद ने 48 चाल में एरिगैसी को हराकर पूरे अंक हासिल किए। वहीं, अरोनियन के पास एरिगैसी से आगे निकलने का मौका था लेकिन उन्होंने 70 चाल के बाद गुजराती से अंक बांटे। 
विज्ञापन


अन्य दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए जिसमें जीएम एलेक्सी सरना और जीएम मैक्सिम वचियर-लाग्रेव तथा अमीन और जीएम परम मघसूदलू के बीच बाजियां शामिल रहीं। चैलेंजर्स वर्ग में जीएम प्रणव वी ने पहले चार दौर में जीत के बाद लगातार दूसरे ड्रॉ के बावजूद शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। रविवार को उन्होंने केवल 39 चाल में जीएम एम प्रणेश से ड्रॉ पर हामी भरी जिससे उनके पांच अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम रौनक साधवानी और जीएम डी हरिका के बीच बाजी ड्रॉ रही। जीएम अभिमन्यु पुराणिक ने जीएम आर वैशाली को हराकर जीत की राह पर वापसी की। जीएम लियोन मेंडोंका छठे दौर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। उन्होंने जीएम कार्तिकेयन मुरली को हराया जिससे वह प्रणव से आधे अंक पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed