{"_id":"68f502b3e67becfe850c13e3","slug":"arunachal-pradesh-dibang-badminton-tournament-2025-strengthens-army-public-relationship-2025-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेशः ‘दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025’ से मजबूत हुआ सेना–जनता का रिश्ता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
अरुणाचल प्रदेशः ‘दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025’ से मजबूत हुआ सेना–जनता का रिश्ता
Sun, 19 Oct 2025 08:54 PM IST
Mayank Tripathi
एन. अर्जुन, अनिनी (दिबांग वैली)
एन. अर्जुन, अनिनी (दिबांग वैली)
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:54 PM IST
सार
स्पीयर कॉर्प्स के तहत दाओ डिवीजन द्वारा ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पीयर कॉर्प्स के तहत दाओ डिवीजन द्वारा ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में दिबांग वैली के युवाओं, स्कूल छात्रों और खेल प्रेमियों ने विभिन्न श्रेणियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025
- फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में विजेताओं को ट्रॉफी, उपहार और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के जज़्बे और शानदार प्रदर्शन का लोगों ने जमकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता ने जहां स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, वहीं भारतीय सेना और स्थानीय लोगों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को भी नई मजबूती प्रदान की। भारतीय सेना ऑपरेशन सद्भावना के तहत खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को सशक्त बनाने और सीमावर्ती इलाकों में समुदाय के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट ने इसी भावना को जीवंत किया जिससे घाटी में ऊर्जा, उत्साह और एकता का माहौल बन गया।