फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Anushka Sharma can meet with Virat kohli.

बीसीसीआई ने दिया विराट कोहली को 'क्रिसमस गिफ्ट'

Fri, 26 Dec 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Dec 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma can meet with Virat kohli.

ब्रिसबेन टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में 2 बड़े खिलाड़ियों के बीच झगड़े के बाद अन्य भारतीय खिलाड़ियों में निराशा का माहौल हैं। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से पिछड़ चुके भारत को सीरीज में वापसी के लिए 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को नए जोश और उत्साह के साथ मैदान पर उतरना होगा।

विज्ञापन


विराट कोहली और शिखर धवन के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन झगड़ा होने की खबर थी और इस कारण टीम में तनाव का माहौल बना हुआ है। वैसे भी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया गए एक महीना हो रहा है। पिछले एक महीने से अपने देश से हजारों मील दूर इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी टीम के कुंवारें और शादीशुदा खिलाड़ियों को क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह फैसला कुंवारे क्रिकेटरों के लिए राहत भरा हो सकता है। खासकर कोहली के लिए जो इस समय दोहरे तनाव में चल रहे होंगे। पहला टीम के लिए ज्यादा रन बनाने का दबाव है, दूसरा धवन के साथ झगड़े के बाद जल्द से जल्द कूल होना भी है। बोर्ड ने इन क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को ऑस्ट्रेलिया जाने और खिलाड़ियों से मिलने की इजाजत दे दी है। यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि पहले बोर्ड गर्लफ्रेंड्स को जाने की अनुमति नहीं देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड्स को एक साथ कमरे में रहने की नहीं होगी अनुमति

Anushka Sharma can meet with Virat kohli.

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट ‌कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने संबंधों का खुलासा कर दिया था और लोगों से यह अपील भी की थी उनकी निजता को बनाए रखा जाए।

बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद अनुष्का अपना नया साल प्रेमी विराट कोहली के साथ मना सकेंगी। बोर्ड ने पहले क्रिकेटरों को अपनी गर्लफ्रेंड ले जाने पर रोक लगा रखी थी लेकिन अब उसने अपना फैसला बदलने का फैसला लिया है। बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि गर्लफ्रेंड्स को क्रिकेटरों के पास जाने से रोकने का अब कोई तुक नहीं बनता और वह भी तब जब लिव-इन का प्रचलन जोरों पर हैं।

भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स अब उनके साथ रह सकती हैं। बीसीसीआई ने पहले पत्नियों को ही खिलाड़ियों के पास जाने की अनुमति दी थी। लेकिन बाद में बोर्ड ने प्रतिबंध हटाते हुए गर्लफ्रेंड्स को भी क्रिकेटरों से मिलने की इजाजत दे दी। हालांकि वे उनके साथ कमरा साझा नहीं कर सकतीं।

12 गर्लफ्रेंड्स और पत्नियां होंगी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

Anushka Sharma can meet with Virat kohli.

बीसीसीआई की ओर से गर्लफ्रेंड्स को कमरा साझा नहीं करने की अनुमति देने की सूरत में वे उसी होटल में ठहर सकती हैं जिसमें क्रिकेटर ठहरे हुए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अनुष्का उस होटल में ठहर सकती हैं जिस होटल में कोहली हैं लेकिन उन्हें अलग कमरा लेना होगा।

शादीशुदा क्रिकेटरों के लिए ऐसा नहीं है। वह अपनी पत्नियों के साथ एक साथ एक कमरे में रह सकते हैं। हालांकि उन्हें यह मौका सिर्फ 15 दिनों के लिए ही होगा।

ऐसी खबर है कि टीम इंडिया से जुड़े 12 गर्लफ्रेंड्स और पत्नियां ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकती हैं जिसमें अनुष्का भी शामिल हैं। बीसीसीआई ने इसके साथ यह हिदायत दी है कि वे खिलाड़ियों के साथ चौथे टेस्ट मैच तक ही रह सकती हैं। चौथा टेस्ट मैच सिडनी में 10 जनवरी को खत्म होगा।

माना जा रहा है कि बोर्ड ने यह फैसला कोहली और अनुष्का के प्रेम संबंधों को देखते हुए लिया है। कोहली टीम के उपकप्तान भी हैं। इससे पहले रॉबिन उथप्पा बोर्ड ने अपनी गर्लफ्रेंड साथ ले जाने की अनुमति मांगी थी जिसे अनुमति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed