फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Anurag Thakur inaugurated Khelo India Center in Rajasthan said all state move forward in sports

Khelo India: अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में खेलो इंडिया केंद्र का शुभारंभ किया, राज्यों के लिए कही बड़ी बात

Wed, 23 Aug 2023 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोहित राज Updated Wed, 23 Aug 2023 10:30 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में 33 खेलो इंडिया केंद्र हो गए हैं। खेलो इंडिया के 18 अन्य केंद्रों में एक खेल विज्ञान केंद्र के साथ एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
Anurag Thakur inaugurated Khelo India Center in Rajasthan said all state move forward in sports
कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठकुर ने बुधवार को जयपुर में कहा कि सभी राज्य खेलों के मामले में आगे बढ़ें क्योंकि जब राज्य सरकारें खेलों के लिए एक सर्वसम्मत दृष्टिकोण के साथ केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी तभी भारत के अधिक पदक आएंगे। अनुराग ठाकुर ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में 33 खेलो इंडिया केंद्र हो गए हैं। खेलो इंडिया के 18 अन्य केंद्रों में एक खेल विज्ञान केंद्र के साथ एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रकार राजस्थान में खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 51 हो जाएगी।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा, ''खेलो इंडिया योजना और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना की सफलता के कारण पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक पदक मिले हैं, चाहे वह ओलंपिक हो या पैरालंपिक या राष्ट्रमंडल खेल या थॉमस कप जीत जैसी ऐतिहासिक प्रतियोगिता। अंडर-20 कुश्ती में अंतिम पंघाल ने भी दो बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा। प्रगनाननंदा भी शतरंज विश्वकप के फाइनल में हैं। यह भारतीय खेलों के लिए अभूतपूर्व दौर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 17,000 से अधिक एथलीट खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में प्रशिक्षित हो रहे हैं और 699 पूर्व चैंपियन एथलीट पहले से ही देश भर में काम पर हैं। वर्तमान में पूरे भारत में अधिसूचित खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 960 है, जिनमें से 715 केआईसी द्वारा संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed