फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Announcement of Indian Broadcaster for FIFA World Cup Likely Next Week, Claims Former AIFF General Secretary

FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ के भारतीय ब्रॉडकास्टर का एलान अगले हफ्ते संभव, AIFF के पूर्व महासचिव का दावा

Sat, 23 May 2026 07:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2026 07:18 PM IST
सार

एआईएफएफ के पूर्व महासचिव शाजी प्रभाकरन ने दावा किया है कि फीफा विश्व कप के भारतीय ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है। उनका मानना है कि अगले हफ्ते आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
Announcement of Indian Broadcaster for FIFA World Cup Likely Next Week, Claims Former AIFF General Secretary
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। भारत में के प्रसारण को लेकर लंबे समय से जारी अनिश्चितता अब खत्म होती नजर आ रही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव शाजी प्रभाकरन ने दावा किया है कि टूर्नामेंट के भारतीय ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है और अगले हफ्ते आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
शाजी प्रभाकरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय फुटबॉल फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उन्होंने लिखा कि, महीनों की अनिश्चितता के बाद आखिरकार भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर का ऐलान जल्द किया जाएगा और भारतीय दर्शक भी टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने इसे इतिहास का सबसे बड़ा फीफा विश्व कप बताते हुए फैंस से तैयार रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रॉडकास्टर को लेकर बनी हुई थी असमंजस की स्थिति
टूर्नामेंट शुरू होने में अब तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन अब तक किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्टर ने मीडिया राइट्स खरीदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। फीफा विश्व कप 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू होगा।
विज्ञापन

Announcement of Indian Broadcaster for FIFA World Cup Likely Next Week, Claims Former AIFF General Secretary
फीफा विश्वकप - फोटो : अमर उजाला/AI
मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट
ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर मामला हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। सुनवाई के दौरान प्रसार भारती ने कोर्ट को बताया कि टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार हासिल करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है। यह सुनवाई जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की अदालत में हुई। कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई थी कि देशभर के दर्शकों के लिए फीफा वर्ल्ड कप मुकाबलों का प्रसारण दूरदर्शन और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाए।

याचिका में क्या मांग की गई थी
एडवोकेट अवधेश बैरवा द्वारा दायर याचिका में ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों को डीडी स्पोर्ट्स और दूरदर्शन पर दिखाने की मांग की गई थी, ताकि हर भारतीय दर्शक टूर्नामेंट देख सके। हालांकि, 19 मई को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने मौजूदा याचिका वापस लेने और उचित राहत के लिए किसी अन्य मंच पर जाने की अनुमति मांगी।

भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता का हवाला
कोर्ट में पेश दस्तावेजों में कहा गया कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल फैन बेस रखता है। दस्तावेजों के अनुसार, भारतीय टीम के क्वालिफाई न करने के बावजूद 2022 फीफा विश्व कप के दौरान भारत में फुटबॉल कंटेंट पर लगभग 745.7 मिलियन डिजिटल एंगेजमेंट दर्ज किए गए थे।

ब्रॉडकास्ट राइट्स की कीमत बनी बड़ी बाधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा ने शुरुआत में 2030 तक के भारतीय ब्रॉडकास्ट राइट्स की कीमत करीब 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर तय की थी। बाद में बाजार से कमजोर प्रतिक्रिया मिलने पर इसे घटाकर लगभग 35 मिलियन डॉलर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि जियोस्टार की 20 मिलियन डॉलर की बोली को भी खारिज कर दिया गया था। अब सभी की नजरें अगले हफ्ते होने वाली संभावित आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे भारतीय फुटबॉल फैंस को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed