{"_id":"fde466d2-2062-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"anju-defeated-pakistani-wrestling-mustafa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्तीः अंजू ने पाक के मुस्तफा को पटखनी दी ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कुश्तीः अंजू ने पाक के मुस्तफा को पटखनी दी
नाभा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Oct 2012 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिंटावाला में इंडियन स्टाइल कुश्ती एसोसिएशन आफ पंजाब की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल यूक्रेन के उलैकसी ने भारत के टीटा को दूसरे दौर में हरा कर जीत प्राप्त की। चौथे मुकाबले में भारत के जस्सा सिंह और पाकिस्तान के मोहम्मद आलम का मुकाबला बराबरी पर रहा। पाकिस्तानी पहलवान को चोट लगने पर कुश्ती छोड़ के चले गए और भारत के नाम जीत दर्ज हो गई।
विज्ञापन
अगले मुकाबले में भारत के अंजू ने पाकिस्तान के गुलाम मुस्तफा को पहले दौर में ही हराकर जीत प्राप्त की। यूक्रेन के एलपैसी ने भारत के मनदीप सिंह को दिलकश मुकाबले में हराकर जीत प्राप्त की। इंग्लैंड के रोमन ने भारत के नदीम को दूसरे दौर में हराकर कुश्ती जीत ली। भारत के हरमन ने पाकिस्तान के यमन अनवर को दो एक से हराकर मुकाबला जीता। अंत वाली कुश्ती में भारत के जगरूप सिंह ने पाकिस्तान के बुलाल हुसैन को आसानी से 2-0 हराकर जीत प्राप्त की। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा है कि किसी भी देश के खेल सभ्याचार को विकसित करने में पारंपरिक खेलों का सराहनीय योगदान रहता है। पारंपरिक खेलों के इस महत्व को देखते हुए ही राज्य सरकार इन्हें प्रोत्साहित करने का भरसक प्रयत्न कर रही है।
विज्ञापन