{"_id":"de1ab6894cb46f1b69e052e4810e6428","slug":"anaka-invoked-on-the-recommendation-of-the-question-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनाका की सिफारिश पर उठे सवाल ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अनाका की सिफारिश पर उठे सवाल
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
बीस वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाका अलंकामोनी के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि अनाका न तो नेशनल चैंपियन हैं और न ही किसी पेशेवर टूर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साथ ही पिछले चार वर्षों में उसकी रैंकिंग 59 से 151 पायदान पर फिसल गई है। अनाका का नाम कपिल देव अवॉर्ड कमेटी द्वारा खेल मंत्रालय द्वारा सिफारिश की गई 15 नामों में शुमार है। मंत्रालय द्वारा इस हफ्ते के अंत में नामित खिलाड़ियों की फाइनल सूची जारी किए जाने की उम्मीद है। कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि हालिया स्क्वैश नतीजों और कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के एतिहासिक डबल्स स्वर्ण पदक जीतने के संदर्भ में कपिल देव ने यह कहते हुए अनाका की सिफारिश की है कि अनाका सरीखे युवा खिलाड़ी को अवॉर्ड दिए जाने से स्क्वैश को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन